विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 02, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Firozabad News: देवर ने दुष्कर्म का वीडियो बनाकर किया भाभी को ब्लैकमेल, तंग आकर महिला ने लगाई आग, मौत

By Jagran NewsEdited By: Abhishek Saxena
Published: Sat, 02 Sep 2023 01:01 PM (IST)

Firozabad News देवर ने दोस्त संग भाभी से किया था दुष्कर्म वीडियो बना कर करता था ब्लैकमेल। गुरुवार को पेट्रोल ...और पढ़ें

Firozabad News: देवर ने दुष्कर्म का वीडियो बनाकर किया भाभी को ब्लैकमेल, तंग आकर महिला ने लगाई आग, मौत
Firozabad News: देवर ने दुष्कर्म का वीडियो बनाकर किया भाभी को ब्लैकमेल, तंग आकर महिला ने लगाई आग, मौत

HighLights

  1. दो साल पहले देवर ने दोस्त के साथ मिलकर बना ली थी वीडियो
  2. दुष्कर्म से परेशान थी महिला, बाइक से पेट्रोल निकालकर लगा ली थी आग

फिरोजाबाद, जागरण टीम। टूंडला क्षेत्र में गुरुवार सुबह पेट्रोल डाल कर खुद को जलाने वाली महिला की देर रात आगरा के अस्पताल में मौत हो गई। आरोप है कि उसके देवर ने अपने दोस्त के साथ दो वर्ष पहले उससे दुष्कर्म कर वीडियो बना ली थी। वह वीडियो को इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करता था। उससे परेशान होकर महिला ने आग लगा ली थी। आगरा में पोस्टमार्टम के बाद मायके पक्ष के लोग शव ले गए। पति व देवर समेत चार आरोपितों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

पचोखरा थाना क्षेत्र में हुयी थी शादी

रजावली थाना क्षेत्र के एक गांव के निवासी युवक ने बताया कि उसकी 25 वर्षीय बहन की शादी साढ़े तीन वर्ष पहले पचोखरा थाना क्षेत्र के गांव में हुई थी। दो साल पहले उसके देवर रोहन ने दोस्त रूपकिशोर के साथ मिल कर उससे दुष्कर्म किया था। उसने आपत्तिजनक वीडियो भी बना ली थी। इंटरनेट मीडिया पर उसे वायरल करने की धमकी देकर वह आए दिन ब्लैकमेल करता था। उसने मामले की शिकायत पति व स्वजन से की लेकिन सुनवाई नहीं ह़ुई।

गुरुवार सुबह बाइक से पेट्रोल निकालकर आग लगा ली थी

इससे परेशान होकर उसने गुरुवार सुबह बाइक से पेट्राेल निकाल कर अपने ऊपर उड़ेल कर आग लगा ली थी। उसे 90 प्रतिशत जली अवस्था में सरकारी ट्रामा सेंटर पर लाया गया था। वहां से वह आगरा रेफर कर दी गई थी। वहां देर रात मृत्यु हो गई। महिला के भाई ने बताया कि पति मोनू व सास कपूरी देवी भी रोहन का सहयोग करती थीं। जिससे परेशान होकर उनकी बहन ने आग लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका अपने पीछे दो बच्चों को रोते बिलखते छोड़ गई है।

प्रभारी थानाध्यक्ष पचोखरा विवेक चौधरी ने बताया कि आरोपितों के विरुद्ध प्राथमिकी लिख कर कार्रवाई की जा रही है। आरोपित घर से भागे हुए हैं।