विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

फिरोजाबाद में 25 हजार का इनामी बदमाश सनी मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

Published: Sat, 12 Sep 2026 10:13 AM (IST)

फिरोजाबाद में रसूलपुर पुलिस और एसओजी ने मुठभेड़ के बाद 25 हजार के इनामी बदमाश सनी उर्फ सनिया को गिरफ्तार ...और पढ़ें

गिरफ्तार आरोपित।

गिरफ्तार आरोपित।

HighLights

  1. 25 हजार का इनामी बदमाश सनी उर्फ सनिया गिरफ्तार

  2. पुलिस मुठभेड़ में बदमाश के पैर में गोली लगी

  3. 30 हजार रुपये की चोरी के मामले में वांछित था

जागरण संवाददाता, फिरोजाबाद। रसूलपुर थाना पुलिस और एसओजी ने शुक्रवार रात मुठभेड़ के दौरान 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश सनी उर्फ सनिया को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी।

31 अगस्त को एक व्यक्ति ने बाइक रोककर सनी को लिफ्ट दी थी। पीछे बैठने के दौरान उसने कथित तौर पर जेब से 30 हजार रुपये निकाल लिए थे। पीड़ित की तहरीर पर तीन सितंबर को रसूलपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था।

मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

जांच में सनी उर्फ सनिया निवासी खेमगंज गिहार कॉलोनी, सिरसागंज और आगरा के बाह निवासी कुलदीप के नाम सामने आए थे। दोनों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही थीं। शुक्रवार रात कनैटा से मोढ़ा की ओर जाने वाली सर्विस रोड के पास पुलिस की सनी से मुठभेड़ हो गई। पर में गोली लगने से सनी घायल हो गया। उसे सरकारी ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया।

यह भी पढ़ें- VIP कार नंबर 0001 ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, फिरोजाबाद में 4.10 लाख में बिका

यह भी पढ़ें- फिरोजाबाद में नीब करौरी बाबा धाम बनेगा अंतरराष्ट्रीय पर्यटन केंद्र, पांच हेक्टेयर से अधिक भूमि पर भव्य कॉरिडोर 

आरोपित के पास से पुलिस ने तमंचा बरामद किया है। पुलिस ने उसके पास से 315 बोर का तमंचा, तीन जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।

सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह ने बताया गिरफ्तार किए गए आरोपित पर लूट, चोरी, जानलेवा हमला के एक दर्जन मामले दर्ज हैं।