विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

VIP कार नंबर 0001 ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, फिरोजाबाद में 4.10 लाख में हुआ नीलाम

Published: Sat, 12 Sep 2026 10:06 AM (GMT+05:30)Updated: Sat, 12 Sep 2026 11:07 AM (GMT+05:30)

फिरोजाबाद में यूपी 83 CB 0001 वीआईपी कार नंबर 4.10 लाख रुपये में बिका, जिसने पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए। ...और पढ़ें

Firozabad News: सांकेतिक तस्वीर।

Firozabad News: सांकेतिक तस्वीर।

HighLights

  1. यूपी 83 CB 0001 नंबर 4.10 लाख रुपये में बिका।

  2. यह फिरोजाबाद में वीआईपी नंबर का नया रिकॉर्ड है।

  3. अखिलेश कुमार ने महिंद्रा एक्सयूवी के लिए नंबर खरीदा।

योगेश चौहान, फिरोजाबाद। Firozabad News लग्जरी कारों का पंजीयन नंबर भी वीआईपी लेना लोगों के लिए स्टेटस सिंबल बन चुका है। वीआईपी नंबर की चाहत में लाखों रुपये खर्च करने से भी लोग पीछे नहीं हट रहे हैं। परिवहन विभाग में अनोखे नंबरों के लिए जून में लगाई गई बोली में यूपी 83 CB 0001 नंबर ने रिकॉर्ड तोड़ दिए थे।

यह नंबर 4.10 लाख रुपये में बिका था। इससे पहले यूपी 83 CB सीरीज में 0001 नंबर को 3.20 लाख रुपये में खरीदा गया था। जबकि इस नंबर की सरकारी कीमत एक लाख रुपये थी।

लग्जरी कार के साथ वीआईपी नंबर लेना बना स्टेटस सिंबल

परिवहन विभाग की ओर से जारी सूची में तीन हजार से लेकर एक लाख रुपये तक की कीमत के नंबर है। हर सीरीज में कुछ वीआइपी नंबर को आरक्षित रख उनकी खुली बोली लगाई जाती है। इससे सरकार को मोटा राजस्व मिलता है। वीआईपी नंबर के लिए आनलाइन बोली लागानी होती है। अधिक बोली लगाने वाले को नंबर आवंटित कर दिया जाता है।

यूपी 83 CB सीरीज में 3.20 लाख में खरीदा गया यह नंबर

वीआईपी नंबर पाने के लिए आपको सबसे पहले सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट पर खुद का यूजर रजिस्ट्रेशन करना होगा। जून में जसराना, पाढ़म के भुड़गड्ढा निवासी अखिलेश कुमार ने महिंद्रा की एक्सयूवी 3 एक्सओ कार 13.50 लाख रुपये में खरीदी थी, जिसके लिए 0001 नंबर के लिए 33 प्रतिशत राशि देके पंजीकरण कराया था। फिर बोली में 4.10 लाख नंबर जीता था। वह बिल्डिंग निर्माण का कार्य करने के साथ भारतीय किसान यूनियन भानु में पदाधिकारी भी हैं।

यह भी पढ़ें- फिरोजाबाद में नीब करौरी बाबा धाम बनेगा अंतरराष्ट्रीय पर्यटन केंद्र, पांच हेक्टेयर से अधिक भूमि पर भव्य कॉरिडोर 

ये रखी गई थी वीआईपी नंबरों की कीमत

कार के लिए इन नंबरों की एक लाख रुपये कीमत 0001, 0002, 0003, 0004, 0005, 0006, 0007, 0008, 0009, 0010, 1111, 2222, 3333, 4444, 5555, 6666, 7777, 8888, 9999, 0786, इन नंबरों की 50 हजार रुपये थी कीमत 2000, 2200, 3000, 3300, 4000, 4400, 5000, 5500, 6000, 6600, 7000,7700, 8000, 8800, 9000, 9900 ( इस कीमत की सूची परिवहन विभाग द्वारा उपलब्ध कराई गई है।)

यह भी पढ़ें- धामी सरकार का संविदा कर्मियों को तोहफा: सर्विस ब्रेक खत्म, समान कार्य समान वेतन का लाभ

कई लोग विभिन्न प्रकार से वीआईपी नंबरों का चयन करते हैं। विभागीय बेबसाइट पर बुकिंग से लेकर बोली लगाने तक की व्यवस्था है। पंजीकरण के दौरान 33 प्रतिशत और नंबर जीतने पर शेष भुगतान करना होता है। 0002 से 0010 तक सीरीज के नंबर की बुकिंग निर्धारित राशि से हुई है।

-

गौरीशंकर ठाकुर, एआरटीओ प्रशासन