विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

फिरोजाबाद में मौत बनकर दौड़ी कार: पांच की मौत, पिटाई से घायल कार सवार ने तोड़ा दम; गांव पहुंचे शव तो मचा कोहराम

By Neelesh KumarEdited By: Abhishek Saxena
Published: Mon, 26 Oct 2026 11:12 AM (IST)Updated: Mon, 26 Oct 2026 11:15 AM (IST)

फिरोजाबाद में टेसू-झेंझी विसर्जन यात्रा के दौरान एक तेज रफ्तार कार ने पांच लोगों की जान ले ली, जिनमें तीन ...और पढ़ें

गांव पहुंचे कार हादसे के मृतकों के शव।

गांव पहुंचे कार हादसे के मृतकों के शव।

HighLights

  1. टेसू-झेंझी विसर्जन यात्रा में तेज रफ्तार कार का कहर।

  2. हादसे में तीन बहनों सहित पांच लोगों की दुखद मौत।

  3. ग्रामीणों की पिटाई से घायल एक कार सवार ने भी दम तोड़ा।

जागरण संवाददाता, फिरोजाबाद। टेसू-झेंझी की विसर्जन यात्रा के दौरान मौत बनकर दौड़ी कार ने रविवार रात तीन बहनों सहित पांच लोगों की जान ले ली थी। गुस्साए ग्रामीणों ने कार सवारों को घेरने के बाद पीट-पीटकर मरणसन्न कर दिया था। सोमवार सुबह आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज असपताल में गुलफाम ने दम तोड़ दिया। कार सवार तीन अन्य युवकों की हालत भी गंभीर बनी हुई है। हादसे में मरने वाले सभी पांच लोगों के शव सोमवार सुबह गांव पहुंचे तो चीख पुकार मच गई।

नसीरपुर के गांव छटनपुर में रविवार रात 9:15 बजे टेसू-झेंझी की विसर्जन यात्रा में तेज रफ्तार कार घुसने कई लोग घायल हो गए थे।

ग्रामीणों ने कार को घेरा तो वापस लौटी कार ग्रामीणों को रौंदते हुए निकल गई थी। हादसे में 15 वर्षीय अंजली, 17 वर्षीय बड़ी बहन आकांश व 10 वर्षीय छोटी बहन गुन्नू के अलावा हरीश कुमार व बबली की मृत्यु हो गई थी और 13 लोग घायल हो गए थे।

firozabad damily 26 oct 1

गांव में मातम।

कार सवारों को पकड़कर उनकी लगाई थी पिटाई

ग्रामीणों ने कार सवारों को पकड़कर उनकी जमकर पिटाई की थी। इससे चार कार सवार भी गंभीर रूप से घायल हो गए थे। सरकारी ट्रामा सेंटर से कार सवारों को हालत गंभीर होने पर आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज अस्पताल के लिए रेफर किया गया था। सोमवार सुबह कार सवार गुलफाम निवासी बजीरपुर दिल्ली ने दम तोड़ दिया। कार सवार तीन युवकों की भी हालत गंभीर बनी हुई है।

यह भी पढ़ें- मौत बनकर दौड़ी दिल्ली की कार: 5 मौतों के बाद 9 km दूर तक दौड़ाई कार, फिरोजाबाद हादसे की टाइम लाइन

हादसे में मरने वाले सभी पांच लोगों के शव सुबह गांव पहुंचे

हादसे में मरने वाले सभी पांच लोगों के शव पोस्टमार्टम के बाद सोमवार सुबह साढ़े छह बजे छटनपुर गांव पहुंचे। शव पहुंचते ही गांव स्वजन की चीखों से गूंज उठा। सबसे पहले हरीश के शव का सुबह साढ़े नौ बजे अंतिम संस्कार हुआ। इसके बाद अन्य के शवों का अंतिम संस्कार हुआ।

यह भी पढ़ें- नहीं पता था दोबारा लौट आएंगी गाड़ी... फिरोजाबाद में बेकाबू ने 5 को रौंदा, 3 बहनों की मौत से सदमे में परिवार, बताया आंखों देखा हाल