विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 20, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कौन हैं पूर्व मंत्री चौधरी बशीर जिन्हें बसपा सुप्रीमो ने यूपी की इस हॉट सीट से बनाया प्रत्याशी, तीन तलाक से लेकर ये मुकदमे हैं दर्ज

Published: Sat, 20 Apr 2024 07:53 AM (IST)

बसपा सुप्रीमो ने फिरोजाबाद सीट से प्रत्याशी बदल दिया। आगरा के चौधरी बशीर ने नामांकन दाखिल कर दिया। शपथ पत्र ...और पढ़ें

मायावती ने फिरोजाबाद सीट से चौधरी बशीर को प्रत्याशी बनाया है।
मायावती ने फिरोजाबाद सीट से चौधरी बशीर को प्रत्याशी बनाया है।

HighLights

  1. फिरोजाबाद में भी बदला मायावती ने प्रत्याशी
  2. चौधरी बशीर रह चुके हैं मंत्री

संवाद सहयोगी, जागरण, फिरोजाबाद। आगरा के थाना मंटोला के ढोलीखार निवासी बसपा प्रत्याशी एवं पूर्व मंत्री चौधरी बसीर पर 1.50 लाख रुपये की नकदी है। जबकि पत्नी शाइस्ता बेगम के पास 1.10 लाख रुपये और पुत्री के पास 25 हजार रुपये की नकदी है। प्रत्याशी के विरुद्ध आगरा के विभिन्न थानों पर नौ प्राथमिकी दर्ज है।

दो बैंक खातों में हैं इतने रुपये

नामांकन पत्र के साथ दिए गए शपथ पत्र के अनुसार प्रत्याशी के दो बैंक खाते हैं, लेकिन धनराशि 20 हजार से भी कम है। पत्नी एवं पुत्री के खाते में 10-10 हजार रुपये हैं। उनके पास इनोवा क्रिस्टा एक अपाचे बाइक है। वहीं 7.93 लाख रुपये की कीमत का 11 ग्राम सोना है, पत्नी के पास 34.50 लाख रुपये कीमत का 500 किलोग्राम सोना है। 80 हजार रुपये की एक पिस्टल भी है।

ये भी पढ़ेंः UP Board 12th 2024 Result: यूपी बोर्ड परीक्षा हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का रिजल्ट, यहां देखें सबसे पहले

चौधरी बशीर के पास कुल 29.80 लाख रुपये की चल संपत्ति, वहीं पत्नी के पास 35.70 रुपये की चल संपत्ति है। 14.97 लाख रुपये की चल संपत्ति बेटे के नाम है। प्रत्याशी के पास 20.16 लाख और पत्नी के पास 15 लाख रुपये की अचल संपत्ति है, वहीं पुत्री के 15 लाख रुपये की अचल संपत्ति है। उन पर 17.98 लाख का ऋण है।

तलाक सहित नौ प्राथमिकी हैं दर्ज

बसपा प्रत्याशी आगरा के थाना ताजगंज में विधायक निधि के दुरुपयोग, हरीपर्वत थाने में मारपीट की प्राथमिकी दर्ज है। रकाबगंज थाने में चुनाव के दौरान पोस्टर लगाकर आचार संहिता के उल्लंघन, वहीं 2012 में जुलूस में शामिल भीड़ द्वारा गाली-गलौज एवं मारपीट करना, समर्थकों द्वारा लाठी-डंडे का उपयोग करने की प्राथमिकी है।

ये भी पढ़ेंः UP Weather News: यूपी में भीषण गर्मी के बीच पश्चिम क्षेत्र के लिए अच्छी खबर, IMD का अलर्ट, लखनऊ में आज बिजली की बड़ी किल्लत

थाना मंटोला में महामारी के समय अवहेलना का आरोप, महिला उत्पीड़न एवं तीन तलाक, थाना ताजगंज में धमकी देने का आरोप भी दर्ज है। वहीं एक चैक बाउंस की प्राथमिकी दर्ज है। इसमें तीन प्राथमिकी विरचित हो चुकी हैं। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।