विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बीएसएफ जवान और पत्नी को श्रद्धांजलि देने उमड़ी भीड़, फिरोजाबाद में राजकीय सम्मान से दंपती का अंतिम संस्कार

Published: Sat, 12 Sep 2026 10:55 AM (IST)

बीएसएफ जवान दिनेश कुमार और उनकी पत्नी पिंकी देवी के शव फिरोजाबाद के सांती गांव पहुंचे, जहां राजकीय सम्मान के ...और पढ़ें

इंसेट में जवान का फाइल फोटो।

इंसेट में जवान का फाइल फोटो।

HighLights

  1. बीएसएफ जवान और पत्नी के शव फिरोजाबाद के सांती गांव पहुंचे

  2. राजकीय सम्मान के साथ दंपती का अंतिम संस्कार किया गया

  3. जवान ने पत्नी की हत्या कर स्वयं आत्महत्या कर ली थी

जागरण संवाददाता, फिरोजाबाद। बीएसएफ जवान और पत्नी का शव शनिवार सुबह 9:30 बजे सांती गांव पहुंचे। स्वजन की चीख पुकार से गांव गूंज उठा। जवान को श्रद्धांजलि देने के लिए सैकड़ों लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। राजकीय सम्मान के शव जवान के शव का अंतिम संस्कार किया गया।

थाना क्षेत्र के गांव सांती निवासी 38 वर्षीय दिनेश कुमार बीएसएफ में आरक्षी के पद पर तैनात थे। वर्तमान में उनकी तैनाती पंजाब के फाजिल्का में थी।

बीएसएफ कैंपस स्थित सरकारी आवास में वह 36 वर्षीय पत्नी पिंकी देवी और 12 वर्षीय बेटी अनुष्का बघेल और सात वर्षीय बेटे जयादित्य बघेल के साथ रह रहे थे।

firozabad bsf small 02

फाइल फोटो।

बुधवार रात को हत्या के बाद कर लिया था सुसाइड

बुधवार रात ड्यूटी से घर आने के बाद किसी बात को लेकर जवान ने पत्नी की गला रेतकर हत्या कर दी। इसके बाद खुद भी फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली थी। शनिवार सुबह 9:30 बजे दंपती के शव गांव पहुंचे। शव पहुंचते ही घर में चीत्कार मच गई। बड़ी संख्या में आसपास के लोग श्रद्धांजलि देने के लिए उमड़ पड़े।

यह भी पढ़ें- फिरोजाबाद के BSF जवान ने पंजाब में पत्नी की कर दी हत्या, फिर खुद भी दे दी जान

यह भी पढ़ें- VIP कार नंबर 0001 ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, फिरोजाबाद में 4.10 लाख में बिका

राजकीय सम्मान के साथ किया गया अंतिम संस्कार

बीएसएफ जवान ने पत्नी की हत्या क्यों की, यह स्पष्ट नहीं हो सका है। राजकीय सम्मान के साथ बीएसएफ जवान और पत्नी के शव का अंतिम संस्कार किया गया।