विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

फिरोजाबाद TP नगर में प्लाट लेने का मौका, 181 रिक्त भूखंडों के लिए घर बैठे करें अप्लाई

Published: Sat, 03 Oct 2026 01:42 PM (IST)Updated: Sat, 03 Oct 2026 01:44 PM (IST)

फिरोजाबाद के नागऊ गांव में विकसित हो रहे ट्रांसपोर्ट नगर में 181 रिक्त भूखंडों की बिक्री प्रक्रिया चौथी बार शुरू ...और पढ़ें

ट्रांसपोर्ट नगर के प्रवेश द्वार की प्रस्तावित डिजाइन : विभाग द्वारा

ट्रांसपोर्ट नगर के प्रवेश द्वार की प्रस्तावित डिजाइन : विभाग द्वारा

HighLights

  1. नागऊ ट्रांसपोर्ट नगर में 181 रिक्त भूखंडों की बिक्री प्रक्रिया।

  2. फिरोजाबाद-शिकोहाबाद विकास प्राधिकरण ने चौथी बार ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू की।

  3. इच्छुक ट्रांसपोर्टर 17 अक्टूबर तक घर बैठे ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

जागरण संवाददाता, फिरोजाबाद। गांव नागऊ में विकसित किए जा रहे ट्रांसपोर्ट नगर (टीपी नगर) में 181 रिक्त भूखंडों की बिक्री प्रक्रिया चौथी बार प्रारंभ हो गई है। फिरोजाबाद-शिकोहाबाद विकास प्राधिकरण (विप्रा) ने टीपी नगर में रिक्त भूखंडों की बिक्री के लिए 17 अक्टूबर तक पोर्टल खोला गया है। इसमें प्लाट खरीदने के इच्छुक ट्रांसपोर्टर और कारोबारी आनलाइन आवेदन करने के साथ घर बैठे ही जमानत राशि भी जमा कर सकते हैं।

विप्रा ने 181 भूखंडों बिक्री के लिए चौथी बार शुरू की ऑनलाइन प्रक्रिया

विप्रा द्वारा गांव नागऊ में टीपी नगर विकसित करने के लिए 13.766 हेक्टेअर भूमि चिह्नित की गई है। भूखंड खरीदने के लिए ट्रांसपोर्टर और कारोबारियों को विभाग के चक्कर न काटने पड़ें, इसलिए अप्रैल से आनलाइन प्रक्रिया चल रही है। पहले चरण में 44, दूसरे चरण में 14 और तीसरे चरण में 15 भूखंडों की ऑनलाइन बिक्री हो सकी है।

तीसरी बार में बिके 15 भूखंड

विप्रा सचिव विनोद कुमार पांडेय ने बताया कि सिक्सलेन के निकट विकसित किए जाने रहे टीपी नगर में 72, 81, 200 और 450 वर्ग मीटर के 181 भूखंड उपलब्ध हैं। इच्छुक ट्रांसपोर्टर और कारोबारी भूखंड खरीदने के लिए 17 अक्टूबर तक घर बैठे ही आवेदन करने के साथ आनलाइन ही जमानत राशि जमा कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें- मैनपुरी में 92.66 लाख से 10 आंबेडकर पार्कों का होगा कायाकल्प, मंत्री जयवीर सिंह के प्रयास से मिली मंजूरी

यह भी पढ़ें- PNG कनेक्शनधारकों के सिलिंडर शो-पीस: HPCL से मैनपुरी-कन्नौज के 18000 उपभोक्ताओं की बुकिंग बंद

3.74 करोड़ विभाग को मिला राजस्व

विनोद कुमार पांडेय ने बताया कि प्रथम और द्वितीय चरण में 58 भूखंडों की ऑनलाइन बिक्री की जा चुकी है। इन आवंटियों को डिजिटल हस्ताक्षर के माध्यम से ऑनलाइन ही आवंटन पत्र जारी किए जा चुके हैं। तीसरे चरण के 15 आवंटियों को भी जल्द आवंटन पत्र जारी कर दिए जाएंगे।