विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

भीषण गर्मी में चोरी की बिजली से चल रहे थे AC-कूलर, फिरोजाबाद में सात पर FIR

Published: Wed, 20 May 2026 02:10 PM (IST)

फिरोजाबाद में बिजली विभाग ने चोरी के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान कोटला रोड और दखल क्षेत्र में सात घरों ...और पढ़ें

कोटला रोड स्थित मोहल्ला दखल पर मंगलवार दोपहर बिजली चेकिंग करती विद्युत विभाग की टीम : जागरण

कोटला रोड स्थित मोहल्ला दखल पर मंगलवार दोपहर बिजली चेकिंग करती विद्युत विभाग की टीम : जागरण

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, फिरोजाबाद। गर्मी से राहत पाने के लिए लोग घरों में एसी, कूलर से ठंडक ले रहे हैं। साथ ही बिल का बोझ कम करने के लिए बिजली चोरी करने से बाज नहीं आ रहे हैं।

विद्युत विभाग ने मंगलवार को सुबह सात बजे कोटला रोड, दखल क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान सात घरों में लोगों को चोरी की बिजली से एसी, कूलर की हवा खाते हुए पकड़ा।

बिजली विभाग ने चलाया अभियान

गर्मी बढ़ने के साथ शहर में बिजली की मांग तेजी से बढ़ने लगी है। विद्युत विभाग द्वारा नियमित उपकरणों की देखभाल कराई जा रही है। साथ ही बिजली चोरी रोकने पर भी विशेष जोर दिया जा रहा है। अधीक्षण अभियंता शहर विजय मोहन खेड़ा ने बिजली चोरों के विरुद्ध सख्ती से अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें- ग्रेटर आगरा टाउनशिप में प्लॉट बुकिंग के लिए 25 दिन का इंतजार: एडीए ने जारी की दरें, लॉटरी से आवंटन

सात घरों में पकड़ी बिजली चोरी

एसडीओ संजय कुमार, जेई अमर राज और मोहित सिकरवार ने कोटला रोड और दखल क्षेत्र में दो घंटे तक विशेष अभियान चलाया। इस दौरान सात घरों में लोगों को बिजली चोरी करते पकड़ा। संविदा कर्मचारियों ने ऐसे घरों की खंभे से केबल जब्त कर ली।

अधीक्षण अभियंता ने बताया कि बिजली चोरी में सात लोगों के विरुद्ध विद्युत चोरी निरोधक थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। सभी उपभोक्ता परेशानी से बचाने के लिए मीटर से ही बिजली का उपयोग करें।

यह भी पढ़ें- फिरोजाबाद ट्रांसपोर्ट नगर में 177 भूखंडों की ऑनलाइन बिक्री शुरू, जाम से मिलेगी मुक्ति