कटरा से सूबेदार गंज जा रही जम्मू मेल के स्लीपर कोच में प्रसव, फतेहपुर में अस्पताल में कराया भर्ती, जच्चा-बच्चा सुरक्षित
कटरा से सूबेदार गंज जा रही जम्मू मेल के स्लीपर कोच में एक महिला ने प्रसव पीड़ा के बाद बच्चे ...और पढ़ें

HighLights
चलती जम्मू मेल ट्रेन में महिला ने बच्चे को जन्म दिया।
फतेहपुर में रेलवे मेडिकल टीम ने जच्चा-बच्चा का परीक्षण किया।
जच्चा-बच्चा को जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, सुरक्षित।
जागरण संवाददाता, फतेहपुर। कटरा से सूबेदार गंज जा रही जम्मू मेल के स्लीपर कोच में शनिवार को स्वजन संग सफर कर रही महिला निशा को कानपुर से निकलते ही प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। जिससे चकेरी के समीप ही चलती ट्रेन में उसका प्रसव हो गया। फतेहपुर मुख्यालय में ट्रेन के रुकते ही जीआरपी की मौजूदगी में रेलवे मेडिकल टीम ने जच्चा व नवजात शिशु का स्वास्थ्य परीक्षण किया। इसके बाद एंबुलेंस से इन्हें जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां जच्चा-बच्चा सुरक्षित हैं। पीड़ित स्वजन खागा के बुधवन घूरी के मूल निवासी हैं।
नोट- इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए जागरण के साथ।