विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यूपी में राज्यमंत्री कृष्णा पासवान की बड़ी बहन पर हमला, बदमाशों ने घेरकर पीटा; फायरिंग भी की

Published: Tue, 03 Nov 2026 09:18 AM (IST)

फतेहपुर के सुल्तानपुर समसाही गांव में भूमि विवाद को लेकर राज्यमंत्री की बहन रामा पासवान और शिवसागर निषाद के साथ मारपीट हुई।

राज्यमंत्री कृष्णा पासवान की बहन से मारपीट।

राज्यमंत्री कृष्णा पासवान की बहन से मारपीट।

HighLights

  1. सुल्तानपुर समसाही में भूमि विवाद पर मारपीट।

  2. राज्यमंत्री की बहन रामा पासवान पर हमला।

  3. फायरिंग और एससी/एसटी एक्ट के आरोप।

जागरण संवाददाता, फतेहपुर। सुल्तानपुर समसाही गांव में रविवार देर रात भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में गाली गलौज व मारपीट हो गई। राज्यमंत्री कृष्णा पासवान की बड़ी बहन पूर्व प्रधान वरिष्ठ महिला रामा पासवान का आरोप है कि विपक्षी शिवसागर को पीट रहे थे।

उन्होंने विरोध किया तो जातिसूचक शब्द कहकर उसे व शिवसागर को दोनों को मारापीटा और कपड़े फाड़ दिए। असलहा लिए विपक्षियों ने फायरिंग भी की, जबकि दूसरे पक्ष से फौजी सगे भाइयों का आरोप है कि चोरी से उसकी फसल काट ली गई और विरोध करने पर एससीएसटी एक्ट के फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दी।

सीओ सिटी गौरव शर्मा मामले की जांच कर रहे हैं। इंटरनेट मीडिया में एक वीडियो भी प्रचलित हो रहा है जिसमें फायर की आवाज आ रही है।

मलवां थाने के सुल्तानपुर समसाही गांव में रविवार देर रात 11 बजे के बाद भूमि विवाद को लेकर विवाद हो गया। शिवसागर निषाद ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि गांव के तीन फौजी सगे भाई समेत आठ लोगों ने मिलकर दवा न मिलने पर वापस घर आ रही पूर्व प्रधान रामा पासवान व उसे मारापीटा।

उसे तो घसीटकर लात घूंसों से मारापीटा। जान से मारने की धमकी दी। उधर दूसरे पक्ष से थलसेना में तैनात फौजी धनंजय सिंह ने पुलिस को तहरीर दिया कि उसके खेत में रात को चोरी से फसल काट ली जाती है।

ऑडियो और वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल

विरोध करने पर फर्जी छेड़खानी,पाक्सो एक्ट में फंसाने की धमकी देते हैं जिसकी ऑडियो व वीडियो रिकार्डिंग उसके पास है। एसओ रमाशंकर सरोज ने बताया कि रायबरेली क्षेत्र में कटरी की भूमि में कब्जेदारी को लेकर दोनों पक्षों के मध्य कहासुनी हुई है, जांच बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि गंगा कटरी क्षेत्र में भूमि में कब्जेदारी को लेकर लालसिंह व शिवसागर पक्ष के मध्य मारपीट हुई है। दोनों पक्षों का मेडिकल हुआ है लेकिन किसी को गंभीर चोट नहीं है। शिवसागर की तहरीर पर सीओ सिटी जांच कर रहे हैं। इंटरनेट में प्रचलित वीडियो में एक ट्रैक्टर है जिसमें कुछ लड़के बैठे हैं। फायरिंग के आरोप में जांच चल रही है।

यह भी पढ़ें- नितिन नबीन के गोरखपुर दौरे की तैयारी तेज, मुख्यमंत्री योगी और पंकज चौधरी के साथ निकालेंगे पदयात्रा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।