फतेहपुर में दवा लेने अस्पताल गई थी महिला, 3 दिन बाद जंगल में निर्वस्त्र मिला शव; गले में साड़ी का फंदा
फतेहपुर के औंग थाना क्षेत्र में एक 40 वर्षीय महिला का निर्वस्त्र शव आशापुर गांव के जंगल में मिला है। ...और पढ़ें
-1794817570737_m.webp)
HighLights
फतेहपुर में 40 वर्षीय महिला का निर्वस्त्र शव जंगल में मिला।
महिला 13 नवंबर को दवा लेने के बाद से लापता थी।
साड़ी से गला घोंटकर हत्या की आशंका, पुलिस जांच में जुटी।
जागरण संवाददाता, फतेहपुर। औंग थाने के एक गांव में भाइयों के साथ रह रही 40 वर्षीय महिला का शव बिना कपड़ों के आशापुर गांव के जंगल में झाड़ियों के बीच पड़ा मिला है। महिला पिछले एक वर्ष से भाइयों के साथ मायके रह रही थी। वह 13 नवंबर को घर से औंग अस्पताल दवा लेने गई थी। इसके बाद से घर नहीं लौटी थी।
सोमवार की सुबह शव जंगल में झाड़ियों के बीच पड़े होने की जानकारी मिली। महिला के शरीर पर कोई कपड़ा नहीं था। साड़ी के फंदे से गला कसा हुआ मिला है। आशंका है कि गला कसकर हत्या की गई है। महिला की पहली शादी पड़ोसी गांव में हुई थी, दुर्घटना में पति की मौत के बाद जनपद कानपुर के एक गांव में शादी हुई। पति से अनबन के चलते वहां पर भी वह रहती नहीं थी। घटना के बाद एसपी अभिमन्यु मांगलिक सहित भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा।