फतेहपुर पहुंचे केशव प्रसाद, कहा- विदेशी ताकतों के बूते दिल्ली में राहुल का आंदोलन फ्लाप शो
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने फतेहपुर में राहुल गांधी के दिल्ली आंदोलन को विदेशी ताकतों के बूते 'फ्लाप शो' ...और पढ़ें

उपमुख्यमंत्री, केशव प्रसाद मौर्य। जागरण
HighLights
राहुल गांधी का दिल्ली आंदोलन विदेशी ताकतों का 'फ्लाप शो'
सपा-कांग्रेस पिछड़ों, दलितों के कभी हितैषी नहीं रहे
2027 में भाजपा यूपी में 300 से अधिक सीटें जीतेगी
जागरण संवाददाता, फतेहपुर। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने दिल्ली में चल रहे आंदोलन को फ्लाप शो बताया। बोले राहुल गांधी विदेशी शक्तियों के इशारे पर अराजकता कर रहे हैं। युवाओं को उकसा कर बांग्लादेश, श्रीलंका और नेपाल की तरह तख्ता पलट करने का सपना देखा जा रहा है, जो कभी पूरा नहीं होगा।
राहुल कभी प्रधानमंत्री नहीं बन सकते और अखिलेश यादव उनका समर्थन करने से अब कभी दोबारा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री नहीं बनेंगे। डिप्टी सीएम सोमवार को जिले में प्रबुद्ध सम्मेलन में हिस्सा लेने आए तो और डाक बंगले में पत्रकारों से रूबरू हो रहे थे।
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि 2027 में भारतीय जनता पार्टी प्रचंड बहुमत से तीसरी बार सरकार बनाने जा रही है। समाजवादी पार्टी का सूपड़ा साफ होगा। उत्तर प्रदेश में भाजपा की सीटें 300 के पार होंगी। समाजवादी पार्टी एवं कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि यह कभी पिछड़ों, दलितों के हितैषी नहीं हो सकते।
एक सवाल के जवाब में कहा कि भाजपा न तो वोट चोरी करती है न ही फर्जी नाम जुड़वाती है और न ही किसी मतदाता का नाम कटवाने का काम करती है। इस दौरान उन्होंने केंद्र व प्रदेश सरकार की विकास परक और जनकल्याणकारी योजनाओं को भी गिनाया। इससे पहले जनपद पहुंचने पर उनका स्वागत भी जोरदार ढंग से कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने किया।
