फतेहपुर में आवारा कुत्तों से मिलेगी राहत, 1.67 करोड़ की लागत से सदर पालिका बनाएगी डॉग शेल्टर होम
फतेहपुर में आवारा कुत्तों के हमलों से निजात दिलाने के लिए नगर पालिका 1.67 करोड़ रुपये की लागत से डॉग ...और पढ़ें
-1791981181319_m.webp)
यह तस्वीर एआई द्वारा बनाई गई है.
HighLights
फतेहपुर में 1.67 करोड़ से बनेगा डॉग शेल्टर होम।
आवारा कुत्तों के हमलों और मौतों से मिलेगी राहत।
नसबंदी, इलाज और देखभाल की सुविधा होगी उपलब्ध।
जागरण संवाददाता, फतेहपुर। आवारा कुत्तों के हमलों से होने वाली दिक्कत और मौतों से छुटकारा दिलाने के लिए नगर पालिका अब डग शेल्टर होम बनवाएगी। शासन ने बनाए गए 1.67 करोड़ रुपये की मंजूरी दी है। सदर पालिका के अजगवां वार्ड में चिंहित की गई जमीन पर इसका निर्माण करवाया जाएगा। निर्माण के बाद डाग रोग विशेषज्ञ और पैरा मेडिकल स्टाफ तैनात किया जाएगा। कोर्ट के आदेश और शासन से धन मिलने के बाद यह योजना जिले जल्द की मूर्त रूप लेगी।
सदर पालिका के अजगवां वार्ड में डाग शेल्टर होम का निर्माण नगर पालिका के द्वारा किया जाएगा। पालिका के द्वारा बनाई गई कार्ययोजना को मंजूरी देते हुए 1.67 करोड़ रुपये भी अवमुक्त कर दिए हैं। जिससे डाग शेल्टर होम बनाने का रास्ता साफ हो गया है।
5000 वर्ग फीट में बनने वाले शेल्टर होम में सुरंग भी बनेगी इसके साथ ही स्ट्रलाइजर रूम, चिकित्सक रूम, आपरेशन रूम आदि का निर्माण होगा। पशु विभाग के आंकड़ों के मुताबिक 10 हजार कुत्ते हैं। यह शहर की सड़कों पर स्वच्छंद रूप से विचरण करते हैं। कुत्तों से आम लोगों को खतरा बना रहता है।
जिला मुख्यालय से कुत्तों की धरपकड़ को दौड़ेंगी टीमें
सार्वजनिक स्थलों और गली मोहल्लों में घूमने वाले कुत्तों की धरपकड़ का काम नगर पालिका की टीम करेगी। आवारा घूमने वाले कुत्तों को पकड़ेगी और उन्हें डाग शेल्टर होम तक पहुंचाएगी। जिसके बाद प्रशिक्षित स्टाफ के द्वारा कुत्तों की नसबंदी की जाएगी। वहीं बीमार कुत्तों के इलाज आदि की सुविधा मिल सकेगी।
जहां से कुत्तों को पकड़ा जाएगा वहीं बाद में छोड़ा जाएगा
कुत्तों की धरपकड़ और शेल्टर होम में नसंबदी करने के बाद उनकी देखरेख की जाएगी। स्वस्थ होने पर टीम के द्वारा जहां से कुत्ते को पकड़ा गया है वहीं पर छोड़ने की जिम्मेदारी भी निभाई जाएगी। ऐसा मानना है कि दूसरे क्षेत्र में कुत्ते को छोड़ने पर उसके ऊपर अन्य कुत्ते हमला करके घायल अथवा मार डालेंगे।
बोले जिम्मेदार
कुत्तों पर नियंत्रण रखने के लिए डाग शेल्टर होम का निर्माण करवाया जाएगा। शासन ने इसके लिए 1.67 करोड़ रुपये स्वीकृत कर दिए है। चिकित्सक और पैरामेडिकल स्टाफ की तैनाती शासन की गाइड लाइन के अनुसार की जाएगी। रविन्द्र कुमार , अधिशासी अधिकारी सदर पालिका
