फतेहपुर के मलवां पेड़े को मिली ग्लोबल पहचान, इटली से मिला बड़ा ऑर्डर
फतेहपुर का प्रसिद्ध मलवां पेड़ा अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना रहा है, जिसे नोएडा ट्रेड शो में इटली की डोमिनोको पार्कोको कंपनी से 200 किलो का ऑर्डर मिला है।

नोएडा में इंटरनेशनल ट्रेड शो में लगा मलवां के सोहन पेड़ा का स्टाल
HighLights
नोएडा ट्रेड शो में मलवां पेड़े को इटली से ऑर्डर मिला।
अंतरराष्ट्रीय फूड मानकों पर खरा उतरने के बाद निर्यात शुरू होगा।
जल्द ही मलवां पेड़े को जीआई टैग मिलने की उम्मीद है।
जागरण संवाददाता, फतेहपुर। ओडीओसी (एक जिला, एक व्यंजन ) में शामिल पेड़े का स्वाद के देश ही नहीं विदेश तक पहुंचने लगा ग के दानेदार पेड़े का स्वाद खूब भाया। ट्रेड शो के पांच दिनों में छह लाख से अधिक की बिक्री हुई साथ ही इटली की डोमिनोको पार्कोको कपंनी से दो सौ किलों पेड़ा का आर्डर मिल गया है।
मलवां में पेड़े की शुरुआत 1960 के दशक में हुई थीहै। पिछले दिनों नोएडा में संपन्न हुए उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो में मलवां के पेड़ा के तीन स्टाल लगाए गये जहां लोगों को लाल रं। कानपुर-प्रयागराज हाईवे (पहले जीटी रोड) के किनारे गांव के मोहनलाल गुप्त ने चाय की दुकान से पेड़ा बनाने का जो कार्य शुरू किया वह अब बड़े कारोबार के रूप में स्थान बना लिया है।
इसके बाद तो मलवां, औंग, अमौली, किशुनपुर, शाह, हथगाम समेत कई कस्बों व गांवों में पेड़ा बनने लगा। पेड़ा के कारोबारी सोहनलाल गुप्त ने बताया कि पेड़े को तैयार करने में अंतरराष्ट्रीय फूड मानकों को पूरा कर लिया गया है। पैकिंग की मशीन जर्मन से आ जाने के बाद दीपावली से पेड़े का निर्यात शुरू किया जाएगा।
प्रयागराज मंडल के सहायक विपणन अधिकारी डॉ. दिनेश चंद ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय फूड मानकों को पूरा करने के बाद मलवां के पेड़े इटली भेजे जाएंगे। इसके लिए ट्रेड शो में निर्यात के रास्ते खुलने से पेड़ा का कारोबारियों में खुशी है। कहा कि जीआइ टैग के लिए अंतिम सुनवाई हो गई है, जल्द ही जीआई टैग मिल जाएगा।
