फतेहपुर में जिलाध्यक्ष समेत 12 सपा नेताओं पर मुकदमा दर्ज, मुख्य चुनाव आयुक्त का फूंका था पुतला
सपा कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंककर प्रदर्शन किया था, जिसके बाद फतेहपुर में सपा जिलाध्यक्ष ...और पढ़ें
HighLights
सपा ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका।
फतेहपुर में सपा जिलाध्यक्ष समेत 12 नामजद पर मुकदमा।
पटेल नगर चौराहे पर हुआ था यह विरोध प्रदर्शन।
जागरण संवाददाता, फतेहपुर। समाजवादी पार्टी द्वारा रविवार को मुख्य चुनाव आयुक्त को लेकर सड़क पर उतर कर रविवार को प्रदर्शन किया था। जिसमें प्रदर्शन कर रहे सपाइयों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला फूंका था।
सपा कार्यालय शादीपुर से जुलूस की शक्ल में निकले सपाइयों ने पटेल नगर चौराहे पर ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंक कर इस्तीफा मांगा था। घटना के दूसरे दिन सपा जिलाध्यक्ष समेत 12 नामजद और अज्ञात के खिलाफ प्रदर्शन किया था।
सदर कोतवाल हेमंत मिश्रा ने बताया कि पुतला दहन के आरोप में सपा जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह यादव, महामंत्री चौधरी मंजर यार, नरेश कोरी, आजम खान, सुशील यादव, अमित मौर्य, संगीता पासी, रामेश्वर दयाल दयालू, सोहेल खान, अय्यूब खान, पूर्व जिलाध्यक्ष विपिन यादव के अलावा अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
