फतेहपुर में बड़ा हादसा, गड्ढे में स्कूल बस पलटी, 11 बच्चे जख्मी
फतेहपुर के खखरेड़ू थाना क्षेत्र में मानूपुर गांव के पास एक स्कूल बस अनियंत्रित होकर खंदक में पलट गई। इस ...और पढ़ें
HighLights
फतेहपुर में स्कूल बस अनियंत्रित होकर खंदक में पलटी
हादसे में कुल 11 बच्चे जख्मी हुए, चार गंभीर घायल
बस का स्टेयरिंग फेल होने से हुआ यह हादसा
जागरण संवाददाता, कानपुर। खखरेड़ू थाना क्षेत्र में मानूपुर गांव के नजदीक बच्चों को लेकर छोड़ने जा रही स्कूल बस अनियंत्रित होकर खंदक में पलट गई। बुधवार दोपहर दो बजे करीब रक्षपालपुर कस्बा स्थित मातादीन एक्सले एकेडमी की बस 12-13 बच्चों को छोड़ने के लिए दौलतपुर, गाजीपुर व मानूपुर गांव जा रही थी।
मानूपुर गांव से पहले एक मोड़ पर स्टेयरिंग फेल होने से बस खंदक में पलट गई। चालक अमृतलाल ने बताया कि बस की गति 20 से 25 किमी प्रति घंटे की रही। हालांकि जब तक वह बस रोक पाते, टायर सड़क से नीचे उतर गए।
दुर्घटना में केजी व कक्षा एक में पढ़ने वाले छह वर्षीय श्रेयांस, सात वर्ष हर्ष सिंह, आठ वर्षीय अयांश निवासीगण दौलतपुर तथा आठ वर्षीय अनु सिंह निवासी मानूपुर जख्मी हो गए। सात अन्य बच्चे भी मामूली जख्मी हो गए। जिनको अभिभावक व कालेज प्रबंधन की मदद से एक प्राइवेट क्लीनिक में दिखाने के बाद स्वजन घर लेकर चले गए।
