फतेहपुर में मुर्गी पालक की चाकू से गोदकर हत्या, इलाके में फैली सनसनी
फतेहपुर के गड़रियनपुर गांव में आम के बाग में सो रहे मुर्गी पालक सीताराम पाल की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई।

प्रतीकात्मक तस्वीर
HighLights
सीताराम पाल की चाकू से गोदकर हत्या
आम के बाग में सो रहे थे मृतक
पुलिस ने जांच शुरू की, तहरीर का इंतजार
जागरण संवाददाता, फतेहपुर। गड़रियनपुर मजरे सातोंपीत गांव में शनिवार रात एक बजे के बाद आम की बाग में मच्छरदानी लगाकर सो रहे वरिष्ठजन सीताराम पाल की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई।
रविवार सुबह स्वजन व ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो क्षत विक्षत शव देखकर पुलिस को जानकारी दी। फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। पुलिस की पूछताछ में पुत्रों कृष्णपाल व रुद्रपाल ने बताया कि मां शिवदुलारी की चार वर्ष पूर्व मौत हो गई थी, पिता आबादी से करीब 250 मीटर दूर स्थित बाग में रहते थे और पास में ही मुर्गी पाले थे।उनकी किसी से कोई रंजिश नहीं थी।
पिता, मोबाइल फोन भी नहीं रखते थे। असोथर एसओ राजीव मिश्र ने बताया कि घटना की छानबीन की जा रही है, तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें- फतेहपुर में बस संचालकों को बड़ी राहत, 90 हजार में मिलेगा साल भर का ऑल इंडिया परमिट
