विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

फतेहपुर में मायके से पत्नी के न लौटने पर आहत युवक ने फंदा लगाकर दी जान, 6 महीने पहले हुई थी शादी

Published: Sun, 15 Nov 2026 03:10 PM (IST)

फतेहपुर में पत्नी के मायके से न लौटने से आहत एक युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मायके से पत्नी के न लौटने पर आहत युवक ने फंदा लगाकर दी जान।

मायके से पत्नी के न लौटने पर आहत युवक ने फंदा लगाकर दी जान।

HighLights

  1. पत्नी के मायके से न लौटने पर युवक ने की आत्महत्या।

  2. महेश पासवान ने घर में फंदा लगाकर अपनी जान दे दी।

  3. पुलिस घटना की जांच कर रही, शादी छह माह पूर्व हुई थी।

संवाद सूत्र, प्रेमनगर। सुल्तानपुर घोष थाने के सुल्तानपुर घोष गांव में मायके से पत्नी के न आने पर आहत युवक ने घर के अंदर फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस, घटना की जांच कर रही है। सुल्तानपुर घोष गांव के रहने वाले दुखराम पासवान का 26 वर्षीय पुत्र महेश, गैर प्रांत में रहकर मजदूरी करता था।

आठ मई 2026 को उसने पूर्व से रिश्तेदार युवती के साथ शादी की थी। शादी के बाद कुछ दिन तक घर में रुकने के बाद रोजीरोटी के लिए बाहर चला गया। विगत डेढ़ माह पूर्व घर लौटा तो पत्नी से अनबन हो गई।

पत्नी, नाराज होकर अपने मायके चली गई और वहीं रहने लगी। पांच दिन पूर्व महेश, नाराज पत्नी को बुलाने के लिए ससुराल गया था। लेकिन पत्नी उसके साथ में नहीं आई। शनिवार की रात उसने मोबाइल फोन पर पत्नी से बातचीत की। हालांकि दोनों के बीच क्या बातें हुई, इसकी जानकारी स्वजन को नहीं है।

सुबह, स्वजन ने महेश के कमरे का दरवाजा खोला तो उसका शव रस्सी के सहारे फंदे पर लटकता देख उनकी चीख निकल पड़ी। चीख-पुकार सुनकर मुहल्ले के लोग मौके पर पहुंच गए। दारोगा राहुल कुमार चौहान मय फोर्स मौके पर गए और घटना के संबंध में स्वजन से पूछताछ की। पुलिस, घटना के संबंध में जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें- बांदा में दो करोड़ से की लागत से बनेंगे अत्याधुनिक स्वास्थ्य उपकेंद्र, लोगों को मिलेंगी बेहतरीन सुविधाएं

यह भी पढ़ें- भदोही में जूट की तरह खुले सिल्क केंद्र, तब निर्यातकों को मिल सकेगी राहत, चमकेगा उद्योग

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।