फतेहपुर में शराब ठेका सेल्समैन की निर्मम हत्या, ढाई लाख रुपये लूटे गए
फतेहपुर के बिंदकी क्षेत्र में शराब ठेका के सेल्समैन सत्येंद्र सिंह चौहान की धारदार हथियार और डंडे से मारकर हत्या ...और पढ़ें
-1792756681084_m.webp)
HighLights
फतेहपुर में शराब ठेका सेल्समैन की धारदार हथियार से हत्या।
हमलावरों ने ठेके से ढाई लाख रुपये की नकदी लूटी।
पुलिस अधीक्षक और फॉरेंसिक टीम मौके पर जांच कर रही है।
जागरण संवाददाता, फतेहपुर। बिंदकी क्षेत्र के गरेई गांव में शेर सिंह गौतम के मकान पर शराब ठेका है। सेल्समैन दुगरेई निवासी 26 वर्षीय सत्येंद्र सिंह चौहान गुरुवार की देर रात ठेका बंद करके बाहर पड़े टीन शेड के नीचे चारपाई पर सो थे। धारदार हथियार व लकड़ी का डंडा सिर पर मारकर लहूलुहान कर दिया। चारपाई में रखी चाबी से दुकान का ताला खोलकर ढाई लाख रुपये भी लूट ले गए।
मध्य रात्रि के बाद सेल्समैन के भाई धीरेंद्र सिंह ने गांव के चौकीदार सुरेंद्र को शराब लेने के लिए ठेके पर भेजा। चौकीदार दुकान पहुंचा तो सेल्समैन को खून से लथपथ देख। वापस लौटकर सेल्समैन के भाई को जानकारी दी। स्वजन सेल्समैन को इलाज के लिए मेडिकल कालेज ले गए, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। दिवंगत अविवाहित था। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक व फारेंसिक टीम मौके पर पहुंची।
