विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

फतेहपुर भूमि विवाद: भाजपा नेता समेत चार जेल, फरार छात्र नेता व हिस्ट्रीशीटर पर इनाम घोषित

Published: Fri, 18 Sep 2026 11:57 AM (IST)

फतेहपुर में कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर भूमि विवाद में हुई फायरिंग और मारपीट के मामले में भाजपा नेता अजय उर्फ रिंकू ...और पढ़ें

पुलिस मामले की जांच की जुटी है। जागरण

पुलिस मामले की जांच की जुटी है। जागरण

HighLights

  1. फतेहपुर भूमि विवाद में भाजपा नेता समेत चार जेल।

  2. फरार पूर्व छात्रसंघ महामंत्री दीपू पटेल पर इनाम।

  3. हिस्ट्रीशीटर गजानन मिश्र पर भी 25 हजार इनाम।

जागरण संवाददाता, फतेहपुर। कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर हसवा किनारे बेशकीमती करोड़ों की भूमि पर कब्जे के विवाद को लेकर भाजपा नेता अजय उर्फ रिंकू सिंह व बीरेंद्र सिंह के मध्य हुई फायरिंग व मारपीट के मामले में थरियांव पुलिस ने दूसरे पक्ष से तीन आरोपितों का शांतिभंग में चालान कर दिया था।

भाजपा नेता पक्ष से फायरिंग की पुष्टि होने पर एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने फरार महात्मा गांधी स्नातकोत्तर महाविद्यालय छात्रसंघ के पूर्व महामंत्री दीपू पटेल व हिस्ट्रीशीटर गजानन मिश्र पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया है। वहीं पकड़े गए भाजपा नेता जिपंस अजय उर्फ रिंकू सिंह, बलराम मिश्रा, पुत्तू उर्फ सुरेंद्र व गुड्डू पटेल को शुक्रवार को जेल भेजने की कार्रवाई कर रही है।

यह भी पढ़ें- कानपुर-इटावा और कन्नौज सहित 13 जिलों के मेन अस्पतालों की OPD सूची, 18 सितंबर को कौन-कौन से डॉक्टर रहेंगे उपलब्ध

एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि भूमि विवाद में हुई मारपीट व फायरिंग में भाजपा नेता पक्ष से फायर की पुष्टि हुई है जिसमें भाजपा नेता समेत चार को जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है। इनके फरार दो समर्थकों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित किया गया है।

यह भी पढ़ें- जामताड़ा में पेड़ से टकराई बाइक, युवक की मौके पर मौत; हेलमेट होता तो बच सकती थी जान