जामताड़ा में पेड़ से टकराई बाइक, युवक की मौके पर मौत; हेलमेट होता तो बच सकती थी जान
Jamtara News: फतेहपुर थाना क्षेत्र में मुर्गाबनी-नाला सड़क पर एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना हुई। बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराने ...और पढ़ें

सड़क दुर्घटना में युवक की माैत के बाद जुटे लोग। (फोटो जागरण)
HighLights
फतेहपुर थाना क्षेत्र में बाइक दुर्घटना में युवक की मौत।
अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकराई, रोविन मोहली ने गंवाई जान।
हेलमेट न पहनने के कारण सिर में गंभीर चोट लगी।
संवाद सहयोगी, बिंदापाथर (जामताड़ा )। फतेहपुर थाना क्षेत्र के मुर्गाबनी-नाला सड़क पर बारहघरिया गांव के समीप गुरुवार को सड़क दुर्घटना में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान फतेहपुर थाना क्षेत्र के आसनहेरिया गांव निवासी 30 वर्षीय रोविन मोहली के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, रोविन मोहली बाइक से कहीं जा रहा था। इसी दौरान बारहघरिया गांव के समीप उसकी बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे स्थित एक पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि रोविन के सिर में गंभीर चोट लगी। दुर्घटना के बाद वह सड़क पर गिर पड़ा और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
घटना गुरुवार सुबह करीब 11 बजे की बताई जा रही है। दुर्घटना की सूचना मिलने पर आसपास के लोग मौके पर जुट गए और इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना पाकर बिंदापाथर थाना प्रभारी विनय कुमार यादव पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मामले की छानबीन शुरू कर दी।
पुलिस दुर्घटना के कारणों की जानकारी जुटा रही है। घटना के बाद मृतक के स्वजन को भी इसकी सूचना दी गई। युवक की मौत से स्वजनों में मातम पसरा हुआ है। बाइक सवार हेलमेट नहीं पहना था।स्थानीय लोगों में चर्चा है कि अगर हेलमेट होता तो शायद रोविन की जान बच जाती।
