इलाहाबाद-झांसी खंड स्नातक चुनाव: फतेहपुर के विजयीपुर बूथ पर सपा का धांधली का आरोप, सीसीटीवी बंद कर वोटिंग का दावा
फतेहपुर के विजयीपुर बूथ पर इलाहाबाद-झांसी खंड स्नातक चुनाव के दौरान हंगामा हुआ। सपा ने भाजपा पर सीसीटीवी बंद कर ...और पढ़ें
HighLights
फतेहपुर के विजयीपुर बूथ पर स्नातक चुनाव में हंगामा।
सपा ने भाजपा पर सीसीटीवी बंद कर धांधली का आरोप।
अधिकारियों ने आरोपों को नकारा, मतदान जारी रहने की पुष्टि।
जागरण संवाददाता, फतेहपुर। इलाहाबाद-झांसी खंड स्नातक चुनाव के लिए जिले में 15 मतदान केंद्रों में 25 बूथ बनाए गये हैं। सुबह करीब दस बजे खागा विधानसभा क्षेत्र के विजयीपुर ब्लाक कार्यालय में बनें बूथ नंबर 159 में हंगामा शुरू हो गया।
सपा के विधानसभा अध्यक्ष नरेश कोरी ने आरोप लगाया कि भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा धांधली की जा रही है, बूथ में सीसीटीवी कैमरे बंद करके दरवाजा भी बंद कर लिया और अंदर वोटिंग की जा रही है।
समाजवादी पार्टी की तरफ से इसे अपने एक्स से डालते हुए चुनाव आयोग से तत्काल संज्ञान लेकर जांच कराने की मांग की है। मौके पर मौजूद सेक्टर अधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि उनके बूथ में 1060 मतदाता है और अब तक 97 मतदाता मताधिकार कर चुके हैं।
यह भी पढ़ें- 18 साल बाद 'सिमरन' बनीं स्मिता, 3 बच्चों के साथ सनातन धर्म में की वापसी, सुनाई पति के जुल्म की दास्तान
मतदान आरंभ होने से लगातार सीसीटीवी कैमरा चालू है। हंगामा इसलिए हुआ कि एक साथ छह वोटर कक्ष के अंदर चले गये, दरवाजे में हाथ लगने से एक पल्ला बंद हो गया था। दरवाजा खोलवा दिया गया है, मतदान जारी है।
