उत्तर प्रदेश में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान हादसों में 16 की मौत, 28 घायल; 3 लोग अब भी लापता
उत्तर प्रदेश में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुए विभिन्न हादसों में 16 लोगों की मौत हो गई और 28 ...और पढ़ें

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।
HighLights
दुर्गा विसर्जन हादसों में उत्तर प्रदेश में 16 लोगों की मौत।
डूबने, करंट लगने और सड़क दुर्घटनाओं से हुईं मौतें।
28 लोग घायल हुए, जबकि तीन अभी भी लापता हैं।
जागरण टीम, लखनऊ। प्रदेश में 24 घंटों के दौरान दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुए अलग-अलग हादसों में 16 लोगों की मौत हो गई। गोंडा, फतेहपुर, प्रयागराज और बस्ती में नदी-तालाब में डूबने से 10 लोगों की जान चली गई और तीन लोग लापता हैं। गोरखपुर में करंट से तीन युवकों की मौत हुई, जबकि सड़क हादसों में तीन लोगों ने दम तोड़ दिया। इन घटनाओं में 28 लोग घायल भी हुए हैं।
गोंडा में प्रतिमा विसर्जन के दौरान डूबने से सुमित, रामविलास और अभिषेक तिवारी की मौत हो गई। पांच युवकों को बचाने के लिए नदी में कूदे किसान तुलाराम शुक्ल भी डूब गए। उनका शव बुधवार सुबह मिला। फतेहपुर के खांभा तालाब में विसर्जन के दौरान अभिमन्यु यादव, राजन साहू और आदित्य कुमार साहू की मौत हो गई, जबकि तीन लोग लापता हैं। प्रयागराज में टोंस नदी में राहुल पांडेय और उनके चाचा अमित कुमार पांडेय की डूबने से मौत हो गई। बस्ती में मनोरमा नदी में स्नान करते समय एक युवक की जान चली गई।
लाइनमैन की सेवा समाप्त
गोरखपुर के रजही चौराहे पर प्रतिमा लेकर जा रही ट्राली का स्ट्रक्चर बिजली के तार से छू गया। करंट की चपेट में आए 12 लोगों में लकी, विक्की और चंदन की मौत हो गई, जबकि नौ घायल हुए। घटना से नाराज ग्रामीणों ने मेडिकल कालेज रोड जाम कर दिया। प्रशासन ने लापरवाही के आरोप में दो सिपाहियों और एक अवर अभियंता को निलंबित कर दिया, जबकि लाइनमैन की सेवा समाप्त कर दी गई।
यह भी पढ़ें- जौहर ट्रस्ट मामला: आजम खान के करीबी सालिम से ED ने की 8 घंटे पूछताछ, CA दीपक गोयल को समन
इसके अलावा गोंडा-अयोध्या हाईवे पर ट्रैक्टर-ट्राला और ट्रक की टक्कर में दो युवकों की मौत हो गई। अयोध्या में विसर्जन से लौट रहे रामधनी निषाद की ट्रैक्टर के पहिए के नीचे आने से जान चली गई। रायबरेली में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से चार श्रद्धालु झुलस गए। भदोही के चौरी बाजार में विसर्जन जुलूस के दौरान पटाखों से भरे झोले में विस्फोट होने से 15 लोग घायल हो गए।
