विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Fatehpur Blast: फतेहपुर में आतिशबाज के घर धमाका, पत्नी के चीथड़े उड़े, दूर तक दिखा धुएं का गुबार

Published: Sat, 07 Nov 2026 06:17 PM (IST)

फतेहपुर के हथगाम में एक आतिशबाज के घर में भीषण धमाका हुआ, जिसमें उसकी 48 वर्षीय पत्नी नसरीन बानो की ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. हथगाम में आतिशबाज के घर में भीषण धमाका हुआ।

  2. धमाके में आतिशबाज की पत्नी नसरीन बानो की मौत।

  3. दिवाली के लिए जमा बारूद बना हादसे का कारण।

जागरण संवाददाता, हथगाम (फतेहपुर)। हथगाम कस्बा के वार्ड दो इंदिरा नगर मुहल्ले में रहने वाले मो. रफी आतिशबाज हैं। इनके पास पटाखा व आतिशबाजी निर्माण का लाइसेंस है। दीवाली के दृष्टिगत घर में आतिशबाजी व बारूद निर्मित सामग्री जमा रही।

शनिवार शाम पौने चार बजे आतिशबाज के घर में तेज धमाका हो गया। जिसमें पत्नी 48 वर्षीय नसरीन बानो के चीथड़े उड़ गए। धमाका इतना तेज था, जिसकी आवाज एक किमी दूर तक सुनी गई। तेज धमाके से आस-पास के लोग सहम उठे। धुएं का गुबार थमने के बाद लोग मौके पर गए। घर के अंदर खून से लतपथ महिला का शव पड़ा था। पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गया है। दमकल की टीम मौके के लिए रवाना हुई है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।