डेढ़ वर्ष बाद फिर शुरू हुई सीएनजी बस सेवा
संवाद सूत्र जहानाबाद नौबस्ता कानपुर वाया साढ़ जहानाबाद चलने वाली सीएनजी बसों पर डेढ़ वर्षों
By JagranEdited By: Published: Fri, 18 Jun 2021 08:32 PM (IST)Updated: Fri, 18 Jun 2021 08:32 PM (IST)
संवाद सूत्र, जहानाबाद : नौबस्ता कानपुर वाया साढ़ जहानाबाद चलने वाली सीएनजी बसों पर डेढ़ वर्षों से लगी रोक हटा दी गई है। अब गुरुवार से दो बसों का संचालन शुरू हो जाने से यात्रियों को बड़ी राहत मिली है। नौबस्ता कानपुर से वाया साढ़ गोपालपुर जहानाबाद के लिए फजलगंज डिपो की दो सीएनजी बसों का मार्ग में संचालन होने से अब मुसाफिरों का कानपुर आने जाने का सफर सस्ता हो जाएगा। इससे जहानाबाद, अमौली, सठिगवां, चांदपुर, रोटी, नसेनियां, बसफरा, डिघरुवा, देवरी व पांडेयपुर सहित अन्य गांवों के यात्रियों को आवागमन में राहत मिल गई है। एआरएम एसएस संखवार ने बताया कि दो सीएनजी बसें संचालित कर दी गई हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें