फतेहपुर में बड़ा हादसा, बाढ़ के पानी में पलटी 25 सवारियों से भरी नाव
बिंदकी के आशापुर गांव के पास बाढ़ के पानी से सड़क कटने के कारण बने गहरे नाले में 25 सवारियों ...और पढ़ें
-1790961012692_m.webp)
लोगों को बाढ़ के पानी से बाहर निकालने के बाद खड़े इंस्पेक्टर। जागरण
HighLights
आशापुर गांव के पास 25 सवारियों से भरी नाव पलटी।
बाढ़ के पानी से सड़क कटने के कारण हुआ यह हादसा।
पुलिस और स्थानीय लोगों ने सभी 25 को सुरक्षित बचाया।
संवाद सहयोगी, बिंदकी (कानपुर)। आशापुर गांव की पुलिया के पास बाढ़ के पानी से सड़क पर हुए कटान से बने गहरे नाले में 25 सवारियों से भरी नाव पलट गई। हालांकि इसमें कोई जनहानि नहीं हुई है। पानी का बहाव तेज होने के कारण छह लोग बहकर करीब सौ मीटर दूर तक चले गए। घटना की सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी औंग ने सभी छह लोगों को पानी से सुरक्षित बाहर निकाला। हादसे के बाद प्रशासन ने रात में नाव से सामान्य आवाजाही पर रोक लगा दी है।
गंगा कटरी के गांव जाड़े का पुरवा व औसेरी खेड़ा को आशापुर में मुख्य मार्ग से जोड़ने के लिए सड़क बनी है। सड़क से जाड़े का पुरवा व औसेरी खेड़ा गांव के लोग आते जाते हैं। आशपुर गांव के पास ही पांडु नदी से एक नाला आता है, जिसके पानी की निकासी के लिए पुलिया है। बाढ़ का पानी नाले में अधिक आने से पुलिया से निकासी नहीं हो पा रही है। इस कारण पुलिया से कुछ दूर पर पानी के तेज बहाव ने सड़क काे तोड़ दिया है।
यहां पर करीब 20 मीटर सड़क कट कर पानी में बह गई है। शुक्रवार की शाम करीब 7:30 बजे करीब जाड़े का पुरवा व औसेरी गांव लोग दंगल देखकर गांव लौटते समय नाव में बैठकर इस कटाव को पार करने लगे। पानी बहाव तेज होने के कारण नाव कटाव से कुछ दूर पर पलट गई। नाव में चार बच्चे भी सवार थे जिनकों सवार लोगों ने डूबने से बचा लिया। नाव पलटते ही कटाव के पास खड़े कुछ लोगों ने पुलिस को सूचना दी।
थाना प्रभारी दिनेश शुक्ला मौके पर पहुंचे और कुछ लाेगों को पानी में बहता देखकर बहाव में कूद गए। सौ मीटर की तक बहकर पहुंचे छह लोगों को सुरक्षित निकाला। नाव में अन्य जो लोग सवार थे उनमें अधिकांश तैरना जानते थे। सभी ने एक दूसरे की मदद से अपनी जान बचा ली।
थाना प्रभारी ने बताया कि हादसे में किसी की कोई नुकसान नहीं हुआ है। जहां पर नाव पलटी है वहां पर बहाव भी तेज था। इसी कारण हादसा हो गया। अब नाव से सामान्य आवाजाही को रात में रोक दिया गया है। लेखपाल कुलदीप भी मौके पर पहुंचे।
