विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

फतेहपुर में घर में अकेली महिला की गला दबाकर हत्या, पति की हो चुकी मौत, दोनों बेटे मुंबई में

Published: Fri, 06 Nov 2026 03:20 PM (IST)

फतेहपुर के ललौली कस्बे में 58 वर्षीय अकेली महिला बिल्किश बेगम की गला दबाकर हत्या कर दी गई। घर में ...और पढ़ें

वारदात स्थल पर जांच करने पहुंची पुलिस। जागरण

वारदात स्थल पर जांच करने पहुंची पुलिस। जागरण

HighLights

  1. फतेहपुर में 58 वर्षीय महिला बिल्किश बेगम की हत्या।

  2. बदमाशों ने गला दबाकर की हत्या, घर में लूटपाट।

  3. महिला अकेली रहती थी, बेटे मुंबई में कार्यरत।

जागरण संवाददाता, फतेहपुर। ललौली कस्बे के सातआना मोहल्ले में बदमाशों ने घर में अकेली रह रही 58 वर्षीय बिल्किश बेगम की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद घर में लूटपाट कर फरार हो गए। शुक्रवार को घर के अंदर महिला का शव बंधक हालत में मिलने से सनसनी फैल गई।
महिला के दोनों बेटे रोजगार के सिलसिले में मुंबई में रहते हैं, जबकि पति की पहले ही मौत हो चुकी है। वह घर में अकेली रहती थीं। शुक्रवार को घर के अंदर शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। कमरों के दरवाजे टूटे मिले और अलमारी व बक्से खुले पड़े थे। इससे लूटपाट की आशंका जताई गई। फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए। सीओ अवनीश कुमार राय ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।