फर्रुखाबाद में युवक ने अपने ही बाबा को मारी दो गोली, भूमि विवाद बताई जा रही वजह
फर्रुखाबाद के जहानगंज क्षेत्र के रतनपुर गांव में एक युवक ने अपने बाबा की गोली मार दी है। इस घटना ...और पढ़ें
-1791118046678_m.webp)
HighLights
युवक ने फर्रुखाबाद के रतनपुर गांव में बाबा की गोली मारी
जहानगंज क्षेत्र में हुई इस घटना से इलाके में हड़कंप
पुलिस ने हत्या के मामले में जांच शुरू कर दी है
जागरण संवाददाता, फर्रुखाबाद। थाना जहानगंज क्षेत्र के गांव रतनपुर निवासी 72 वर्षीय साधु गजेंद्र सिंह गाैर रविवार शाम घर के पास बने अपने आश्रम के बाहर बैठे थे। तभी उनका 20 वर्षीय पौत्र अंकित पहुंचा और गाली गलौज करने लगा। गजेंद्र सिंह के विरोध करने पर अंकित ने तमंचे से उनके दो गोली मार दी। एक गोली सीने में लगी और दूसरी गोली कोख में जा लगी।
घटना के बाद अंकित मौके से भाग गया। खून से लथपथ गजेंद्र सिंह को दूसरा पौत्र शिवा व भांजी राधा डा. राममनोहर लोहिया अस्पताल लेकर आए। यहां पर डा. अभिषेक चतुर्वेदी ने प्राथमिक उपचार के बाद गजेंद्र सिंह को राजकीय मेडिकल कालेज कन्नौज के लिए रेफर कर दिया।
स्वजन ने बताया कि गजेंद्र के दो पुत्रों में मुकेश व चंदन हैं। चंदन की मौत हो चुकी है। चंदन का पुत्र अंकित अपने बाबा से भूमि का बैनामा करने का दबाव बना रहा था। बाबा दो बीघा भूमि बेच चुके थे। इस समय उनके पास दो बीघा भूमि है। इसी रंजिश ने अंकित ने गाेली मार दी।
नोट- इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए जागरण के साथ।
