फर्रुखाबाद पहुंचे पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद, बोले- समान विचारधारा के दलों के गठबंधन से चौंकाने वाले होंगे चुनाव परिणाम
पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद ने कहा कि समान विचारधारा वाले दलों का गठबंधन चौंकाने वाले चुनाव परिणाम देगा, अन्यथा देश के लोकतंत्र के लिए दूरगामी परिणाम अच्छे नहीं होंगे। उन्होंने कांग्रेस-सपा गठबंधन को सकारात्मक बताया और कहा कि एक सप्ताह में सीटों के बंटवारे की स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।

पत्रकारों से वार्ता करते पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद। जागरण
HighLights
समान विचारधारा के दलों का गठबंधन देगा चौंकाने वाले चुनाव परिणाम।
कांग्रेस-सपा गठबंधन में सीटों के बंटवारे पर सकारात्मक बातचीत चल रही है।
गठबंधन का मुख्य उद्देश्य विचारधारा पर आधारित होना चाहिए।
फोटो संख्या : 21
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
संवाद सहयोगी, जागरण . कायमगंज : पूर्व विदेश मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद ने कहा कि समान विचार धारा वाले दलों का अच्छा गठबंधन हो जाता है, तो चुनाव परिणाम भी बहुत चौंकाने वाले होंगे। यदि गठबंधन नहीं होता है, तो फिर परिणाम बहुत ही दूरगामी होंगे, जो देश व देश के लोकतंत्र के लिए अच्छे नहीं होंगे। पूर्व विदेश मंत्री ने यह बात रविवार दोपहर कायमगंज के गांव पितौरा स्थित अपने आवास पर वार्ता के दौरान कहीं।
उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव में कांग्रेस व समाजवादी पार्टी के बीच गठबंधन में सीटों के बंटवारे को लेकर चल रहे मतभेद के बारे में कांग्रेस नेता ने कहा कि गठबंधन में 10-12 सीट इधर या 10-12 सीट उधर के लिए चर्चा होती ही है। हमारे नेता राहुल गांधी व सपा के अखिलेश यादव के बीच सकारात्मक वार्ता चल रही है। हमारा गठबंधन बहुत अच्छे ढंग से आगे बढ़ रहा है। एक सप्ताह में स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। एआईएमआईएम के ओवैसी व आजाद समाज पार्टी के चंद्रशेखर के गठबंधन से मत विभाजन की स्थिति पर पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि राजनीति में गठबंधन गलत नहीं है। भाजपा की भी गठबंधन की सरकार है, राष्ट्रीय स्तर पर हम भी गठबंधन के लिए प्रयासरत हैं, लेकिन गठबंधन का उद्देश्य यह नहीं होना चाहिए कि हमें सिर्फ दूसरे को सत्ता से हटाना है, हालांकि दूसरे के आने से पहले की सरकार सत्ता से खुद हटती है। गठबंधन का उद्देश्य विचारधारा पर आधारित होना चाहिए। इस समय देश में दो विचारधाराएं चल रही हैं। एक विचारधारा सत्ता दल की है। दूसरी विचारधारा जो समन्वय की है, वह इंडिया एलाइंस की है। जिसका उद्देश्य विचारधारा के आधार पर विकल्प देने का है। पत्रकारों से वार्ता के बाद पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद ने गांव पितौरा स्थित बारादरी जाकिर महल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं से विचार विमर्श किया। इस दौरान पूर्व विधायक लुईस खुर्शीद, कांग्रेस जिलाध्यक्ष शकुंतला देवी, ऊषा दुबे, अजैर खान, तारिक बशीर, अंबार अली, आफताब हुसैन, मुफ्ती जफर आदि मौजूद रहे।