विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

फर्रुखाबाद में लिव इन में रह रही थी शादीशुदा महिला, अब प्रेमी ने शादी से इनकार किया तो पेट्राल डाल पहुंच गई कोतवाली

Published: Sat, 05 Sep 2026 07:36 PM (IST)

प्रेमी द्वारा शादी से इनकार करने पर एक युवती ने फर्रुखाबाद कोतवाली में अपने ऊपर पेट्रोल डाल लिया। तीन साल ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. युवती तीन साल से प्रेमी संग फरीदाबाद में लिव-इन में थी।

  2. प्रेमी ने शादी से इनकार किया, युवती ने पेट्रोल डाला कोतवाली में।

  3. पुलिस ने युवती को अस्पताल भेजा, प्रेमी युवक को हिरासत में लिया।

संवाद सूत्र, मोहम्मदाबाद (फर्रुखाबाद)। तीन वर्षों से युवती के साथ रिलेशनशिप में रह रहे युवक ने शादी करने से मना कर दिया। मामला बढ़ने पर शनिवार शाम को दोनों पक्ष पंचायत करने कोतवाली पहुंचे। बात न बनने पर युवती कोतवाली से चली गई और 10 मिनट बाद अपने ऊपर पेट्रोल डालकर युवती कोतवाली परिसर में बनी महिला हेल्प डेस्क पर पहुंची। युवती के माचिस मांगने पर पुलिस कर्मियों को पेट्रोल की गंध लगी। पुलिस ने युवती को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराकर युवक को हिरासत में ले लिया।

गांव दाऊदपुर नगला बाग निवासी 20 वर्षीय प्रियांशु पाल फरीदाबाद में नौकरी करते हैं। वहां पर झारखंड के जनपद डुमका थाना खरसैयाहार के गांव बरवनिया निवासी सुनीता भी नौकरी करती है। वहां पर सुनीता और प्रियांशु के बीच प्रेम प्रसंग हुआ तो दोनों करीब तीन वर्षों से रिलेशनशिप में रहने लगे थे। प्रियांशु ने सुनीता को छोड़कर शादी करने से मना कर दिया। इस पर सुनीता करीब छह दिन पहले प्रियांशु के गांव आई तो प्रियांशु के पिता कप्तान सिंह पाल और मां राममूर्ति ने सुनीता को घर पर रखने से मना कर दिया।

शनिवार शाम करीब पांच बजे दोनों पक्ष पंचायत करने कोतवाली पहुंचे। इस दौरान सुनीता कोतवाली से बाहर गई और कुछ देर बाद अपने ऊपर पेट्रोल डालकर कोतवाली में महिला हेल्प डेस्क पर पहुंची। वहां पर सिपाही कविता से माचिस मांगी। पेट्रोल की दुर्गंध लगने पर पुलिस कर्मियों में हलचल मच गई। पुलिस ने सुनीता को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।

डा. अशोक कुमार ने सुनीता का प्राथमिक उपचार किया। पुलिस ने प्रियांशु को हिरासत में ले लिया है। सुनीता ने पुलिस को बताया कि वह प्रियांशु के साथ रहने के लिए अपने पति व पांच वर्षीय पुत्र को छोड़ चुकी है। वह प्रियांशु के साथ फरीदाबाद से नौकरी छोड़कर नोएडा के बहलोलपुर में आकर नौकरी करने लगी थी। 15 दिन पहले प्रियांशु उसे छोड़कर मथुरा चला गया।

छह दिन पहले प्रियांशु के गांव आ गई। प्रियांशु के माता-पिता ने उससे नहीं मिलने दिया। प्रियांशु के शादी न करने पर उसका जीवन बर्बाद हो जाएगा। निरीक्षक धर्मेंद्र मलिक ने बताया कि प्रियांशु को हिरासत में लिया गया है। सुनीता अपने ऊपर पेट्रोल कहां से डालकर लाई, इसकी जांच की जा रही है।