तेज रफ्तार बाइक चालक ने उजाड़ दी मासूम बेटी की दुनिया... बेटी को स्कूल छोड़कर लौट रहे पिता को मारी टक्कर, मौत
फर्रुखाबाद में बेटी को स्कूल छोड़कर लौट रहे पिता पंकज सोमवंशी की तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से मौत हो ...और पढ़ें

ये फोटो एआई जनरेटेड है।
HighLights
बेटी को स्कूल छोड़कर लौटते पिता की मौत।
तेज रफ्तार बाइक ने स्कूटर में मारी टक्कर।
हादसे के बाद बाइक सवार मौके से फरार।
जागरण संवाददाता, फर्रुखाबाद। 'बाय पापा' कहकर स्कूल के गेट से अंदर जाती बच्ची... किसे पता था कि यह अलविदा हमेशा के लिए होगा। बेटी को स्कूल छोड़कर लौट रहे पिता को एक तेज रफ्तार बाइक चालक ने हमेशा के लिए छीन लिया। चालक की लापरवाही ने एक हंसते-खेलते परिवार की दुनिया ही उजाड़ दी।
राजेपुर क्षेत्र के गांव बदनपुर निवासी 33 वर्षीय पंकज सोमवंशी अपनी पुत्री आकृति को बुधवार सुबह करीब 7:30 बजे स्कूटर से जमापुर मोड़ स्थित कैप्टन डीपीएस स्कूल छोड़ने गए थे। बेटी को स्कूल छोड़कर वह घर लौट रहे थे। जैसे ही वह इटावा-बरेली हाईवे पर जमापुर चौराहे के पास पहुंचे तभी तेज रफ्तार आ रही बाइक ने उनके स्कूटर में टक्कर मार दी।
इससे पंकज सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के दुकानदारों स्वजन को सूचना दी। स्वजन गंभीर रूप से घायल पंकज को लेकर सुबह करीब 8:30 बजे लोहिया अस्पताल की इमरजेंसी में पहुंचे। यहां इमरजेंसी में तैनात डा. रिशु अग्निहोत्री ने जांच के बाद पंकज को मृत घोषित कर दिया। इससे पत्नी आरजू और मां का रो-रोकर बुरा हाल है।
छोटे भाई सोनू उर्फ प्रशांत ने बताया कि बड़े भाई पंकज जमापुर मोड़ पर मोबाइल की दुकान चलाते थे और साथ में खेती भी करते थे। प्रशांत ने बताया कि हादसे के बाद बाइक मौके पर ही पड़ी मिली है, जबकि बाइक सवार भाग गया। पुलिस ने बाइक को थाने भेज दिया।