फर्रुखाबाद में बेटे ने पिता की कुल्हाड़ी मारकर की हत्या, गिरफ्तार
फर्रुखाबाद में खाना खाने को लेकर हुए विवाद में 24 वर्षीय बेटे मोहम्मद अली ने अपने 60 वर्षीय पिता मोहम्मद ...और पढ़ें

HighLights
बेटे ने कुल्हाड़ी से पिता की हत्या की
खाना खाने को लेकर हुआ था विवाद
पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार किया
जागरण संवाददाता, फर्रुखाबाद। फर्रुखाबाद शहर के मोहल्ला गली अब्दुल मजीद निवासी 60 वर्षीय मोहम्मद अहमद खां मंगलवार दोपहर अपने घर पर थे। उन्होंने दोपहर करीब साढ़े 12 बजे 24 वर्षीय पुत्र मोहम्मद अली उर्फ अल्लाहरखा से खाना खाने के लिए कहा।
मोहम्मद अली ने कुछ देर बाद खाने को कहा। इस पर मोहम्मद अहमद ने फिर उसे डांट दिया। इससे नाराज मोहम्मद अली ने कुल्हाड़ी से पिता मोहम्मद अहमद खां पर प्रहार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। दूसरे पुत्र शाहनवाज खान आदि मोहम्मद अहमद को नाला मछरट्टा स्थित एक नर्सिंग होम में लेकर आए। वहां उन्हें भर्ती कर लिया गया।
मंगलवार शाम करीब 4:00 बजे मोहम्मद अहमद खान की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपित मोहम्मद अली उर्फ अल्लाहरखा को गिरफ्तार कर लिया। शाहनवाज खान ने भाई मोहम्मद अली उर्फ अल्लाह रखा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
