विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

प्रेम प्रसंग में जिंदगी दांव पर लगा दी... फर्रुखाबाद में हिंदू किशोरी से मुस्लिम युवक ने की शादी, फिर दोनों ने निगला जहर

Published: Fri, 02 Oct 2026 03:03 PM (IST)

फर्रुखाबाद में एक मुस्लिम युवक और हिंदू किशोरी ने प्रेम प्रसंग के बाद चोरी-छिपे शादी कर जहरीला पदार्थ खा लिया। ...और पढ़ें

यह एक प्रतीकात्मक तस्वीर है।

यह एक प्रतीकात्मक तस्वीर है।

HighLights

  1. मुस्लिम युवक और हिंदू किशोरी ने चोरी-छिपे की शादी।

  2. शादी के बाद दोनों ने जहरीला पदार्थ खाया, हालत गंभीर।

  3. अस्पताल में हिंदूवादी नेताओं का हंगामा, पुलिस हस्तक्षेप।

जागरण संवाददाता, फर्रुखाबाद। कायमगंज कोतवाली के गांव मंगलीपुर बरझाला निवासी 24 वर्षीय युवक फुंदन का शमसाबाद क्षेत्र के एक ग्रामीण की 14 वर्षीय पुत्री से प्रेम प्रसंग चल रह था। दोनों ने गुरुवार रात चोरी छिपे शादी करने के बाद जहरीला पदार्थ खा लिया। युवक को स्वजन ने रात 2:50 बजे और किशोरी को उसके स्वजन ने रात 3.50 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कायमगंज में भर्ती कराया।

इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात डा. जितेंद्र बहादुर ने दोनों का इलाज किया। दोनों की हालत गंभीर होने पर उन्हें राम मनोहर लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। दोनों के स्वजन ने सीएचसी में घटना के बारे में किसी को कुछ नहीं बताया।

शुक्रवार सुबह 6:30 दोनों को डा.राममनोहर लोहिया अस्पताल की इमरजेंसी में लाया गया। जहां डा. रिशु अग्निहोत्री ने दोनों का प्राथमिक उपचार कर भर्ती कर लिया। प्रेमी युगल कुछ भी बताने को तैयार नहीं है। युवक मुस्लिम और किशोरी हिंदू हैं।

इसकी जानकारी मिलने पर सुबह 8:45 बजे हिंदूवादी नेता अस्पताल पहुंच गए और फुंदन के स्वजन पर किशोरी पर दबाव बनाने का आरोप लगाकर हंगामा कर दिया। कादरीगेट थाना प्रभारी कपिल कुमार चौकी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने समझाने का प्रयास किया तो जमकर नोकझोंक हुई।

इसी बीच चिकित्सक ने किशोरी को राजकीय मेडिकल कालेज कन्नौज के अस्पताल के लिए रेफर दिया। पुलिस अपनी सुरक्षा में किशोरी को कन्नौज अस्पताल ले गई। अस्पताल के वार्ड में भर्ती फुंदन के पास पुलिस तैनात कर दी गई है।