उद्योगों की स्थापना से बदलेगी फर्रुखाबाद की तस्वीर, 1073 करोड़ के निवेश को मिली रफ्तार
फर्रुखाबाद में ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी (जीबीसी) की तैयारियां शुरू हो गई हैं, जिसमें 11 उद्यमियों ने निवेश साथी पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराया है। इन परियोजनाओं में 1073 करोड़ का निवेश होगा, जिससे 1300 लोगों को रोजगार मिलेगा।
-1795242753399_m.webp)
यह तस्वीर एआई द्वारा बनाई गई है।
HighLights
फर्रुखाबाद में ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी की तैयारियां शुरू।
11 उद्यमियों द्वारा 1073 करोड़ का निवेश प्रस्तावित।
इन परियोजनाओं से 1300 लोगों को रोजगार मिलेगा।
जागरण संवाददाता, फर्रुखाबाद। ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी (जीबीसी) को लेकर जिला उद्योग केंद्र ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। जनपद में 11 उद्यमियों ने उद्योग लगाने के लिए निवेश साथी पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराया है। इन परियोजनाओं में 1073 करोड़ का निवेश किया जाएगा। उद्योग लगने से 1300 लोगों को रोजगार मिलेगा। जिला उद्योग केंद्र के कर्मचारी विभिन्न क्षेत्रों में रजिस्ट्रेशन कराने वाले उद्यमियों से संपर्क भी कर रहा है।
ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी (जीबीसी) का उद्देश्य निवेश को बढ़ावा देना, उद्योगों की स्थापना करना और रोजगार के अवसर पैदा करना है। प्रदेश का युवा रोजगार के लिए दूसरे प्रांतों में न जा सके, इसलिए सरकार जीबीसी के माध्यम से उद्यमियों से एमओयू (समझौता) कर रही है। इसके लिए उद्यमी को निवेश साथी पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना होता है।
समझौता होने के बाद उद्यमी उद्योग की स्थापना करता है तो उसे स्टांप ड्यूटी में छूट, विभिन्न उद्योगों में 15 से 20 प्रतिशत अनुदान के साथ ही अन्य लाभ मिलते हैं। जिला उद्योग केंद्र के उद्यमी मित्र सत्यम शुक्ल ने बताया कि जीबीसी के तहत निवेश साथी पोर्टल पर जनपद में टूरिस्ट, डेयरी, कोल्ड स्टोरेज, उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीसीडा) व सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (एमएसएमई) क्षेत्र में 11 उद्यमियों ने रजिस्ट्रेशन किया है।
परियोजनाओं की लागत 1073 करोड़ है। उद्यम लगने के बाद 1300 लोगों को रोजगार मिल सकेगा। उन्होंने बताया कि जीबीसी के संबंध में अभी कोई आदेश प्राप्त नहीं हुए हैं, लेकिन तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। जनपद को जीबीसी 2026-27 के तहत तीन हजार करोड़ निवेश का लक्ष्य मिला था। 1073 करोड़ का लक्ष्य हो गया है। शेष लक्ष्य को पूरा करने के लिए विभिन्न क्षेत्रों में काम करने वाले उद्यमियों से संपर्क किया जा रहा है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।