एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए जरूरी सूचना, इन ग्राहकों को अब कमर्शियल रेट पर मिलेगा गैस सिलिंडर
फर्रुखाबाद में लगभग 10% गैस कनेक्शन धारकों ने ई-केवाईसी नहीं कराई है, जिसके कारण उन्हें अब कमर्शियल दरों पर गैस सिलेंडर मिलेगा।

HighLights
फर्रुखाबाद में 10% गैस उपभोक्ताओं ने नहीं कराई ई-केवाईसी।
इन उपभोक्ताओं को अब कमर्शियल दर पर मिलेगा गैस सिलेंडर।
जिले में लगभग 3.88 लाख गैस कनेक्शन धारक पंजीकृत हैं।
जागरण संवाददाता, फर्रुखाबाद। ई-केवाईसी की अंतिम तिथि निकलने के बावजूद जनपद में अभी भी लगभग 10 प्रतिशत गैस कनेक्शन धारकों ने ई-केवाईसी नहीं करा पाई। इन उपभोक्ताओं को अब कमर्शियल दर पर गैस सिलेंडर लेना पड़ेगा।
जनपद में लगभग 23 गैस एजेंसियां हैं। इनमें करीब 3.88 लाख उपभोक्ता पंजीकृत हैं। केंद्र सरकार ने आदेश दिए थे कि 30 सितंबर तक हर हाल में गैस कनेक्शनधारक ई-केवाईसी करवा लें। तमाम प्रयास के बावजूद जनपद में करीब 90 प्रतिशत उपभोक्ताओं ने ही ई-केवाईसी करा पाई।
ऐसे में 10 प्रतिशत उपभोक्ताओं को कमर्शियल दर पर अब गैस सिलेंडर मिलेगा। इंडियन आयल कारपोरेशन के सेल्स मैनेजर दीपक राना ने बताया कि आइओसीएल के 87.20 प्रतिशत उपभोक्ताओं ने ई-केवाईसी करवा ली है।
कंपनियों में पंजीकृत गैस उपभोक्ताओं पर नजर
| कंपनी | उपभोक्ता संख्या |
|---|---|
| इंडियन आयल कारपोरेशन (आइओसीएल) | 2,26,824 |
| हिंदुस्तान पेट्रोलियम कारपोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) | 1,06,802 |
| भारत पेट्रोलियम कारपोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) | 54,457 |
वहीं प्रभारी जिलापूर्ति अधिकारी अनिल सिंह ने बताया कि जनपद में इंडियन आयल कारपोरेशन, हिंदुस्तान पेट्रोलियम कारपोरेशन व भारत पेट्रोलियम कारपोरेशन लिमिटेड के लगभग 3.88 लाख गैस कनेक्शनधारक हैं। इनमें से करीब 90 प्रतिशत लोगों ने ई-केवाईसी करवा ली है। जिन लोगों ने ई-केवाईसी नहीं करवाई है, उन्हें कमर्शियल दर पर गैस सिलेंडर मिलेगा।
