फर्रुखाबाद में दीपावली पर आठ स्थानों पर ही लगेंगी पटाखों की दुकानें, जिला प्रशासन से लाइसेंस जारी
फर्रुखाबाद जिला प्रशासन ने दीपावली पर पटाखों की बिक्री के लिए आठ स्थान चिह्नित किए हैं। इन निर्धारित स्थलों पर ...और पढ़ें

तस्वीर- फाइल।
HighLights
दीपावली पर पटाखों की बिक्री के लिए आठ स्थान चिह्नित।
प्रत्येक चिह्नित स्थान पर अधिकतम 50 दुकानें लगाने की अनुमति।
निर्धारित स्थलों के अलावा कहीं भी दुकानें नहीं लगेंगी।
जागरण संवाददाता, फर्रुखाबाद। दीपावली पर पटाखों की बिक्री के लिए जिला प्रशासन ने जिले में आठ स्थान चिह्नित किए हैं। इन स्थानों पर ही अस्थायी दुकानें लगाने के लिए लाइसेंस जारी किए जाएंगे।
एक स्थान पर अधिकतम 50 दुकानें लगाने की अनुमति होगी। निर्धारित स्थलों के अलावा कहीं भी पटाखों की दुकान नहीं लगाई जा सकेंगी।
शहर में क्रिश्चियन इंटर कालेज मैदान, फतेहगढ़ में राजकीय पॉलीटेक्निक मैदान और दुर्गा नारायण महाविद्यालय मैदान को पटाखों की दुकान लगाने के लिए चिह्नित किया गया है। इसके अलावा मोहम्मदाबाद में अशोक कोल्ड स्टोरेज के पीछे रामलीला मैदान, कमालगंज में रामलीला मैदान और राजेपुर क्षेत्र में राजेपुर राठौरी के परगना तहसील अमृतपुर में गाटा संख्या 595 पर दुकानें लगेंगी।
कायमगंज में टीएके गार्डन अनवर खां कोल्ड स्टोरेज के पीछे बाईपास के पास स्थान निर्धारित किया गया है। शमसाबाद में रामलीला मैदान के पास भी पटाखों की दुकानें लगाई जाएंगी।
नगर मजिस्ट्रेट पारुल तरार ने बताया कि पटाखों की बिक्री के लिए अस्थायी दुकानें लगाने को आठ स्थान चिह्नित किए गए हैं। इन्हीं स्थानों के लिए लाइसेंस जारी किए जाएंगे। एक स्थान पर 50 से अधिक दुकानें लगाने की अनुमति नहीं होगी।