विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Farrukhabad News: बेटे को खोया, फिर बहू ने घर से निकाला; 5 साल तक दर-दर भटकते रहे बुजुर्ग ससुर, अब मिला इंसाफ

Published: Fri, 28 Aug 2026 08:07 PM (IST)

फर्रुखाबाद में बेटे की मौत के बाद बहू ने सेवानिवृत्त शिक्षक को घर से निकाल दिया था। पांच साल बाद ...और पढ़ें

यह तस्वीर प्रतीकात्मक है।

यह तस्वीर प्रतीकात्मक है।

HighLights

  1. सेवानिवृत्त शिक्षक को बहू ने बेटे की मौत के बाद घर से निकाला

  2. पांच साल तक दर-दर भटकने के बाद बुजुर्ग को मिला इंसाफ

  3. अधिकरण ने बहू को 15 दिन में मकान खाली करने का आदेश दिया

जागरण संवाददाता, फतेहगढ़ (फर्रुखाबाद)। फर्रुखाबाद में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। बेटे की मौत ने फर्रुखाबाद के एक सेवानिवृत्त शिक्षक को भीतर तक तोड़ दिया। रही कसर बहू ने पूरी कर दी। बेटे की मौत के एक साल बाद बहू ने ससुर घर से निकाल दिया। पांच साल तक इधर-उधर रहकर जीवन बिताना पड़ा। अब पांच साल बाद बुजुर्ग को अपना आशियाना वापस मिलने की उम्मीद जगी है।

पुत्र के निधन के बाद पुत्रवधू और उसकी बहन ने 83 वर्षीय ससुर को घर से निकाल कर मकान पर कब्जा कर दिया। पांच वर्ष से ससुर इधर-उधर रहकर जीवन यापन कर रहे हैं। पीड़ित की अर्जी प र भरण पोषण अधिकरण अध्यक्ष ने पुत्रवधू व उसकी बहन को 15 दिन में मकान खाली कराने का आदेश दिया है। इस निर्धारित अवधि में मकान खाली नहीं किया तो पुलिस मकान खाली कराएगी।

शहर के मुहल्ला गंगा नगर निवासी वरिष्ठ नागरिक विद्यासागर अग्निहोत्री ने पुत्रवधू मधू र्शमा, उसके दो पुत्र और उसकी बहन अर्चना शर्मा के खिलाफ भरण पोषण अधिकरण न्यायालय में अर्जी दायर की थी। इसमें कहा कि आर्डिनेंस क्लोजिंग फैक्ट्री इंटर कालेज शाहजहांपुर से सेवानिवृत्त शिक्षक है। उसने गंगा नगर मुहल्ले में मकान बनवाया था। उसका पुत्र पंकज कुमार अग्निहोत्री शाहजहांपुर में होमगार्ड में सहायक कंपनी कमांडर था।

उसी दौरान मधू शर्मा से प्रेम विवाह कर लिया, उसके दो पुत्र थे। 24 अप्रैल 2020 को पुत्र का निधन हो गया। 17 सितंबर 2021 को पुत्रवधू मधू शर्मा, उसके पुत्र और उसकी बहन ने उसे घर से निकाल कर मकान पर कब्जा कर लिया। तब से वह इधर-उधर रहकर जीवन यापन कर रहा है।

पीड़ित के अधिवक्ता दीपक द्विवेदी ने सुनवाई के दौरान दलीलें पेश की। अर्जी पर सुनवाई पूरी होने के बाद भरण पोषण अधिकरण अध्यक्ष एसडीएम सदर ने वरिष्ठ नागरिक विद्यासागर अग्निहोत्री का मकान 15 दिन में खाली करने का आदेश पुत्रवधू मधू शर्मा, उसकी बहन व पुत्रों को दिया है। निर्धारित समय में मकान खाली न करने पर पुलिस मकान को खाली कराएगी।

यह भी पढ़ें- कानपुर विमान हादसे की जांच करने पहुंची DGCA Delhi Team, 4 घंटे से मानवीय और तकनीकी पहलूओं की जांच

यह भी पढ़ें- Kanpur में घर के आंगन में अचानक फटी जमीन, पलक झपकते ही गड्ढे में समा गई युवती; NDRF को 8 घंटे बाद 25 फीट नीचे मिला शव