Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

सुरक्षित यातायात को नए सिरे से तैयारी में जुटा एआरटीओ व यातायात विभाग

जागरण संवाददाता फर्रुखाबाद सुरक्षित यातायात का मंत्र ही दुर्घटना होने से बचा सकता है। इसके

By JagranEdited By: Updated: Sun, 29 Nov 2020 11:02 PM (IST)
Hero Image
सुरक्षित यातायात को नए सिरे से तैयारी में जुटा एआरटीओ व यातायात विभाग

जागरण संवाददाता, फर्रुखाबाद : सुरक्षित यातायात का मंत्र ही दुर्घटना होने से बचा सकता है। इसके लिए यातायात पुलिस व एआरटीओ कार्यालय नए सिरे से जागरूकता अभियान चलाने की तैयारी में जुटे हैं। ब्लैक स्पॉट पर वाहन चालकों को सतर्क करने के लिए चेतावनी बोर्ड लगेंगे। मुख्य मार्गों पर बैरियरों की संख्या बढ़ाई जाएगी, ताकि ट्रैफिक को मोड़ा जा सके।

यातायात नियमों का पालन न होने की वजह से ही अधिकांश दुर्घटनाएं होती हैं। पिछले दिनों हुई दुर्घटनाओं की समीक्षा के दौरान यातायात पुलिस को इस बात का पता चला कि लोग यदि यातायात नियमों का पालन करें तो सुरक्षित गंतव्य तक पहुंच सकते हैं। वाहन चलाते समय नशे में होने, मोबाइल पर बात करने जैसी घटनाएं तो आम बात हो गई है। हालांकि जागरूकता अभियान चलाए जाते हैं, लेकिन उसका असर धरातल पर नहीं दिखता। इसके लिए कुछ सख्ती की भी आवश्यकता है। यातायात पुलिस व एआरटीओ पर नियमों का पालन कराने की सर्वाधिक जिम्मेदारी है। इसमें थाना पुलिस का भी हस्तक्षेप रहता है। फिर भी लोग बेखौफ होकर नियमों का उल्लंघन करते हैं। 60 बैरियर व ब्रीथ एनालाइजर अगले माह आएंगे

60 बैरियर अगले माह तक और आ जाएंगे। इसमें 40 बैरियर पहिया वाले होंगे और 20 बैरियर फोल्डिग होंगे। तीन ब्रीथ एनालाइजर हैं और भी मंगाए जा रहे हैं। हर थाने में एक ब्रीथ एनालाइजर दिया जाएगा, ताकि वाहन चालकों के नशे का परीक्षण किया जा सके। ब्लैक स्पॉट पर चेतावनी बोर्ड लगाए गए हैं। पीडब्ल्यूडी से भी इस संबंध में जागरूकता अभियान चलाने को कहा गया है। कोविड नियमों का पालन करते हुए स्कूल कालेजों में भी जागरूकता अभियान चलाएंगे।

- देवेश कुमार, यातायात प्रभारी। यातायात नियमों के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए कई काम कराए जाएंगे। दुर्घटना बहुल क्षेत्रों में चेतावनी बोर्ड के अलावा कैट आई, रिफ्लेक्टर पेंट की साइडें तैयार कराई जाएंगी। कुछ नए दुर्घटना बहुल क्षेत्रों को ब्लैक स्पॉट घोषित करने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों को पत्र भेजा गया है। इस संबंध में पुलिस व पीडब्ल्यूडी से भी मदद मांगी गई है। सभी स्थानों पर काम कराने के लिए शासन से बजट मंगवाने की प्रक्रिया भी शुरू की जाएगी।

- शांतिभूषण पांडेय, सहायक संभागीय परिवहन