पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फांसी से दम घुटना आया
कायमगंज, संवाद सहयोगी : कोतवाली क्षेत्र के गांव चिलसरी के पास गुरुवार सुबह नीम के पेड़ पर लटकी मिल
कायमगंज, संवाद सहयोगी : कोतवाली क्षेत्र के गांव चिलसरी के पास गुरुवार सुबह नीम के पेड़ पर लटकी मिली नवविवाहिता रूनी ने फांसी लगाकर जान दी थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला की फांसी से दम घुटने से मौत होने की पुष्टि हुई है।
गांव ममापुर के मजरा सुंदरनगला निवासी जितेंद्र गिहार की पत्नी रूनी का शव चिलसरी गांव के पास एक नीम के पेड़ पर लटका मिला था। रूनी की मां मालन देवी ने कोतवाली में सूचना दी थी। सूचना पर पुलिस ने रूनी का पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आत्महत्या का मामला प्रकाश में आया है। बुधवार शाम को जानवरों का चारा काटने को लेकर पति-पत्नी में विवाद हो गया था। पति ने रूनी की पिटायी कर दी थी। उसके बाद रूनी शौच के लिए घर से चली गयी थी। रूनी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने पति को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। कोतवाल अजीत ¨सह ने बताया दोनों पक्षों में समझौते का प्रयास चल रहा है। तहरीर मिलने पर उचित कार्रवाई की जायेगी।