Move to Jagran APP

अंशिका, तान्या, अर्पिता, तनु, रानी व कशिश को स्वर्ण

फैजाबाद : डॉ. भीमराव अंबेडकर राज्य विद्यालयीय क्रीड़ा संस्थान के बहुउद्देशीय हाल में चल रह

By JagranEdited By: Published: Thu, 27 Sep 2018 12:12 AM (IST)Updated: Thu, 27 Sep 2018 12:12 AM (IST)
अंशिका, तान्या, अर्पिता, तनु, रानी व कशिश को स्वर्ण

फैजाबाद : डॉ. भीमराव अंबेडकर राज्य विद्यालयीय क्रीड़ा संस्थान के बहुउद्देशीय हाल में चल रही प्रदेश स्तरीय माध्यमिक विद्यालयीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में अंडर-14 सबजूनियर बालिका वर्ग के 20 किलोग्राम भार वर्ग में वाराणसी की अंशिका मंडल को स्वर्ण, आगरा की बबिता को रजत तथा गोरखपुर की अस्मिता ¨सह को कांस्य पदक प्राप्त हुआ। 24 किलोग्राम भार वर्ग में वाराणसी की तान्या यादव ने स्वर्ण, लखनऊ की निमिषा यादव ने रजत तथा फैजाबाद की शिवानी व सहारनपुर की हलीमा ने कांस्य पदक हासिल किया।

loksabha election banner

26 किलोग्राम भार वर्ग में कानपुर की अर्पिता विरहा को स्वर्ण, बरेली की निशा कश्यप को रजत तथा मुरादाबाद की आख्या व आगरा की पलक को कांस्य पदक प्राप्त हुआ। 29 किलोग्राम भार वर्ग में गोरखपुर की तनु वर्मा ने स्वर्ण, फैजाबाद की खुशी ¨सह ने रजत, वाराणसी की नेहा साहनी व लखनऊ की अंशिका यादव को कांस्य पदक प्राप्त हुआ। 32 किलोग्राम भार वर्ग में लखनऊ की रानी ने स्वर्ण, फैजाबाद की भार्गवी मिश्रा ने रजत तथा गोरखपुर की मुस्कान व आगरा की पंखुड़ी ने कांस्य पदक प्राप्त किया। 35 किलोग्राम भार वर्ग में बरेली की कशिश दुबे को स्वर्ण, आगरा की प्रियंका कुशवाहा को रजत, गोरखपुर की तुषिका वर्मा व मेरठ की निहारिका को कांस्य पदक हासिल हुआ। 38 किलोग्राम भार वर्ग में आगरा की आयुषी ¨सह ने स्वर्ण, गोरखपुर की संजना ¨सह ने रजत तथा मुरादाबाद की शिवानी व इलाहाबाद की नंदिता ने कांस्य पदक प्राप्त किया।

मैचों में निर्णायक की भूमिका भगवानदास अग्रवाल, आशुतोष जायसवाल मनीष यादव, सोनू भारती, अश्वनीपाल, अंकित कौशल, श्रुति गुप्ता व श्रेया ने निभाई। आयोजन में धर्मेंद्र ¨सह, धीरेंद्र प्रताप ¨सह, जयेंद्र पाठक, अभिषेक ¨सह, माला यादव, सीपी ¨सह, हरीकृष्ण ¨सह, मनीष ¨सह सहयोग प्रदान कर रहे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.