Move to Jagran APP

मोदी सरकार को उखाड़ फेंकेगा गठबंधन: चौधरी

अयोध्या गठबंधन दिल्ली में बैठी भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकेगा। यह बातें नेता विरोधी दल रामगोविद चौधरी ने पूराबाजार के रामलीला मैदान में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में कहीं। उन्होंने कहा कि जनता ने प्रदेश से उसके बेदखली का मन बना लिया है। पूर्व मंत्री अवधेशप्रसाद ने कहा कि सपा ने हमेशा विकास और निर्माण का रास्ता अपनाया है। भाजपा की विध्वंस और नकारात्मक राजनीति रही है। पूर्व मंत्री राममूर्ति वर्मा ने कहा कि झूठ बोलने वालों की इस लोकसभा चुनाव में छुट्टी होगी। पूर्व मंत्री शैलेंद्र यादव ललई ने कहा कि मोदी सरकार ने देश की गरीब जनता को जुमलों से गुमराह किया है।

By JagranEdited By: Published: Sun, 28 Apr 2019 12:04 AM (IST)Updated: Sun, 28 Apr 2019 12:04 AM (IST)
मोदी सरकार को उखाड़ फेंकेगा गठबंधन: चौधरी

अयोध्या : गठबंधन दिल्ली में बैठी भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकेगा। यह बातें नेता विरोधी दल रामगोविद चौधरी ने पूराबाजार के रामलीला मैदान में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में कहीं। उन्होंने कहा कि जनता ने प्रदेश से उसके बेदखली का मन बना लिया है। पूर्व मंत्री अवधेशप्रसाद ने कहा कि सपा ने हमेशा विकास और निर्माण का रास्ता अपनाया है। भाजपा की विध्वंस और नकारात्मक राजनीति रही है। पूर्व मंत्री राममूर्ति वर्मा ने कहा कि झूठ बोलने वालों की इस लोकसभा चुनाव में छुट्टी होगी। पूर्व मंत्री शैलेंद्र यादव ललई ने कहा कि मोदी सरकार ने देश की गरीब जनता को जुमलों से गुमराह किया है। जिलाध्यक्ष गंगासिंह यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री के पांच वर्षों के झूठ पर किताब बन जाएगी।

loksabha election banner

बसपा के जोन इंचार्ज पवनकुमार गौतम ने लोकतंत्र को खतरे में बताया। प्रत्याशी आनंदसेन यादव ने कहा कि लोकसभा चुनाव में जनता भाजपा को जवाब देगी। पूर्व राज्यमंत्री तेजनारायण पांडेय पवन ने कहा कि पीएम मोदी ने अपने पूंजीपति मित्रों को मजबूत किया। पूर्व विधायक अब्बासअली जैदी रुश्दी व पूर्व विधायक अभय सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार के पास गांव के लिए कोई भी विकास की योजना नहीं है। प्रवक्ता ओमप्रकाश ओमी के अनुसार अध्यक्षता जिलाध्यक्ष एवं संचालन जिपं सदस्य शंभूनाथ सिंह दीपू ने किया। समाजवादी छात्रसभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिमेषप्रताप सिंह, सयुस जिलाध्यक्ष राघवेंद्रप्रताप सिंह, बाबूराम गौड़, बख्तियार खान, धर्मराज कोरी,भूपेंद्र सिंह, मोहम्मद राशिद, सुरेशकुमार गौतम, स्वामीनाथ वर्मा, संग्राम पटेल, दिलीप कुमार विमल, रेखा चौधरी, रामअचल यादव, रमाकांत यादव, अशोक वर्मा ने संबोधित किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.