ताखा में जल्द शुरू होगा लिंक एक्सप्रेस-वे का निर्माण कार्य, भाजपा जिलाध्यक्ष ने साफ की तस्वीर
भाजपा जिलाध्यक्ष अरुण गुप्ता ने ताखा में लिंक एक्सप्रेस-वे का निर्माण जल्द शुरू होने की जानकारी दी, जो गंगा एक्सप्रेस-वे ...और पढ़ें

HighLights
ताखा में लिंक एक्सप्रेस-वे का निर्माण जल्द होगा शुरू।
भाजपा जिलाध्यक्ष ने संबद्ध शिक्षक को हटाने के निर्देश दिए।
गंगा एक्सप्रेस-वे से जुड़ेगा यह नया लिंक एक्सप्रेस-वे।
संवाद सूत्र, ऊसराहार। संबद्ध शिक्षक एसआइआर के कार्य को प्रभावित कर रहे हैं। उन्हें तत्काल हटाए जाने की शिकायत पर भाजपा जिलाध्यक्ष ने बीएसए को फोन कर तत्काल कार्रवाई करने के लिए कहा। उन्होंने बीएसए से पूछा जब कोई शिक्षक अटैच नही है तो फिर ताखा तहसील मे किस तरह से शिक्षक अटैच चल रहा है।
जिलाध्यक्ष अरूण गुप्ता ने कहा कि गरीबों की जमीन पर तिरछी नजर डालने वाले जेल जाने के लिए तैयार रहें। ताखा मे गंगा एक्सप्रेसवे से जुड़ने के लिए लिंक एक्सप्रेसवे के निर्माण के लिए किसानो की जमीन खरीदी जा रही है। जल्द निर्माण शुरू होगा।
शादी समारोह में पहुंचे भाजपा जिलाध्यक्ष
व्यापार मंडल अध्यक्ष अनिल कौशल की बेटी के शादी समारोह मे शामिल होने पहुंचे भाजपा जिलाध्यक्ष अरूण गुप्ता अन्नू से भाजपा मंडल अध्यक्ष ताखा दीपक नंदन जाटव ने ताखा तहसील कार्यालय मे अटैच शिक्षक राज यादव की शिकायत करते हुए कहा पूरे प्रदेश मे एक भी शिक्षक संबद्ध नहीं है जो संबद्व थे उन्हे मूल विद्यालय भेजा जा चुका है।
यह भी पढ़ें- मंदिर में पूजा करने गई युवती को बंधक बनाकर किया दुष्कर्म, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
लेकिन ताखा तहसील मे खरगपुर सरैया के प्राथमिक विद्यालय मे तैनात शिक्षक राज यादव पिछले सात वर्षो से तैनात हैं। उन्होने कहा कुदरैल में आगरा लखनऊ एक्स्प्रेसवे पर ही बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे को चित्रकूट जाने के लिए जोड़ा गया है अब इसी स्थान पर लिंक एक्सप्रेसवे को जोडा जाएगा।
इस अवसर पर प्रशांत राव चौबे, विमल भदौरिया, हरनाथ सिंह, सीपू चौधरी ,भाजपा मंडल अध्यक्ष दीपक नंदन जाटव, अरविन्द गुप्ता, राहुल राज वर्मा, व्यापार मंडल अध्यक्ष रवी चक्रवर्ती, सरसईनावर अनुज गुप्ता सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
