मंदिर में पूजा करने गई युवती को बंधक बनाकर किया दुष्कर्म, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
राजापुर, चित्रकूट में एक 18 वर्षीय युवती के साथ मंदिर में दुष्कर्म की घटना सामने आई है। पूजा के दौरान ...और पढ़ें

HighLights
राजापुर मंदिर में युवती को बंधक बनाकर दुष्कर्म।
आरोपी फरार, मोबाइल-कपड़े घटनास्थल से बरामद।
पुलिस ने चार टीमें गठित कीं, जांच जारी।
संवाद सहयोगी, राजापुर (चित्रकूट)। थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार शाम मंदिर में पूजा कर रही 18 वर्षीय युवती को बंधक बनाकर दुष्कर्म की घटना सामने आई। आरोपित ने युवती को मंदिर परिसर में अकेला पाकर दबोच लिया, उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया और दुपट्टे से हाथ-पैर बांधकर जबरन दुष्कर्म किया।
काफी देर तक घर न लौटने पर खोजने पहुंचीं युवती की ताइयों को देखकर आरोपित धमकी देता हुआ मौके से फरार हो गया। घटनास्थल से उसका मोबाइल फोन और कपड़े बरामद हुए हैं।
पीड़िता की मां की बचपन में ही मौत हो चुकी है। उसकी परवरिश उसके पिता और दो ताइयों द्वारा की जा रही है। शनिवार की शाम करीब सात बजे युवती रोज की तरह मंदिर में पूजा करने गई थी। दीपक जलाने के बाद वह मंदिर की परिक्रमा कर रही थी, तभी गांव का ही लड़का पहुंचा और युवती को दबोच लिया।
युवती ने जब विरोध किया तो आरोपित ने उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया और उसी के दुपट्टे से उसके दोनों हाथ और पैर बांध दिए। इसके बाद उसने युवती के साथ जबरन दुष्कर्म किया। वारदात के दौरान युवती को बंधक बनाकर रखा गया।
यह भी पढ़ें- फॉर्मर ID ना बनवाने पर निरस्त होगा जनसेवा केंद्र का आवंटन, 216 CSC संचालकाें को जारी किया नोटिस
इधर, काफी देर तक बेटी के घर न लौटने पर पिता चिंतित हो गए। युवती की दो ताई टार्च लेकर उसकी तलाश में मंदिर पहुंचीं। वहां उन्होंने आरोपित को युवती के साथ देखा और शोर मचाया। खुद को घिरता देख आरोपी धमकी देता हुआ मौके से फरार हो गया। युवती के बंधन छुड़ाकर घर लाया गया।
जहां पर उसने पूरी कहानी बताई। पिता ने थाने में आरोपित के खिलाफ तहरीर दी है। घटना के बाद गांव में तनाव है पुलिस और पीएसी तैनात की गई है। एएसपी सत्यपाल सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर नामजद मुकदमा दर्ज कर आरोपित की तलाश को चार टीमें लगाई गई है युवती को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।
