विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

फॉर्मर ID ना बनवाने पर निरस्त होगा जनसेवा केंद्र का आवंटन, 216 CSC संचालकाें को जारी किया नोटिस

Published: Sun, 08 Feb 2026 02:53 PM (IST)

श्रावस्ती में जनसेवा केंद्रों को एग्रीस्टैक योजना के तहत फार्मर आईडी बनाने का दायित्व सौंपा गया है। लक्ष्य पूरा न ...और पढ़ें

News Article Hero Image

जागरण संवाददाता , श्रावस्ती। ग्राम पंचायतों में नागरिकों को घर के निकट आनलाइन सेवाओं का लाभ देने के लिए खोले गए जनसेवा केंद्रों को एग्रीस्टैक योजना के तहत फार्मर आइडी बनाने का भी दायित्व सौंपा गया है। इसके लिए लक्ष्य निर्धारित किया गया है। लक्ष्य पूरा न करने वाले 216 सीएससी संचालकाें को नोटिस जारी कर आवंटन निरस्त करने की चेतावनी दी गई है।

एडीएम अमरेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि शासन की महत्वपूर्ण एग्रीस्टैक योजना के तहत जिले के सभी भूमिधर किसानों की फार्मर आइडी बनाने के निर्देश दिए गए हैं। ऐसे किसान जिनकी फार्मर आइडी नहीं बनी है, उनके लिए अभियान चलाया जा रहा है। डीएम की ओर से सभी जनसेवा केंद्राें को प्रतिदिन न्यूनतम 10 फार्मर आइडी बनाने का लक्ष्य दिया गया है।

सीएससी ई-गवर्नेंस सर्विसेज इंडिया लिमिटेड की ओर से ई-मेल के माध्यम से एक से 23 जनवरी तक कुल 267 सीएससी की प्रगति सूचना उपलब्ध कराई गई है। इसके अनुसार 216 केंद्रों की ओर से निर्धारित अवधि में पांच से कम किसानों का पंजीकरण फार्मर आइडी के लिए किया गया है।

यह अत्यंत निराशाजनक है। कार्य में सुधार के लिए केंद्रों को नोटिस जारी किया गया है। सात दिन में प्रगति सुनिश्चित करने को कहा गया है। सुधार न करने वाले केंद्रों का आवंटन निरस्त किए जाने पर नियमानुसार विचार किया जाएगा।