ड्यूटी से लौट रहे उपनिरीक्षक की मौत, इटावा में रेलवे स्टेशन पर उतरते समय हुए थे घायल
एटा में तैनात उपनिरीक्षक सुवेंद्र सिंह की इटावा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से उतरते समय गिरने से मौत हो गई। ...और पढ़ें
-1793605398730_m.webp)
HighLights
उपनिरीक्षक सुवेंद्र सिंह की ट्रेन से गिरकर मौत।
इटावा रेलवे स्टेशन पर उतरते समय हुए घायल।
राजकीय सम्मान के साथ गांव में अंतिम संस्कार।
संवाद सहयोगी, भरथना। एटा जनपद में तैनात उपनिरीक्षक सुवेंद्र सिंह की रेलवे स्टेशन पर स्पेशल ट्रेन से उतरते समय गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय सैफई के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां से आगरा ले जाते समय उनकी मौत हो गई। वह शनिवार रात हाईकोर्ट से शपथ पत्र दाखिल कर वापस लौट रहे थे। राजकीय सम्मान के साथ उनके गांव नगला चरी में उन्हें राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई।
थाना क्षेत्र के ग्राम नगला चरी के रहने वाले पुलिस विभाग में उपनिरीक्षक के पद पर तैनात सुवेंद्र सिंह एटा जनपद में तैनात थे और 30 अक्टूबर को वह से इलाहाबाद हाईकोर्ट में प्रति-शपथ पत्र दाखिल करने गए थे। हाईकोर्ट में काम पूरा होने के बाद वह परीक्षा स्पेशल ट्रेन संख्या 01992 से वापस लौट रहे थे। रात्रि 12:30 बजे जैसे ही ट्रेन रेलवे स्टेशन के पास पहुंची।
ट्रेन से उतरते समय वह संतुलन बिगड़ने से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्वजन को सूचना मिलने पर उन्हें तुरंत सैफई में भर्ती कराया गया, जहां हालत में सुधार न मिलने पर स्वजन इन्हें उपचार के लिए आगरा ले जा रहे थे तभी रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया।
देर शाम जब उनका पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव नगला चरी पहुंचा, जहां राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। सीओ रामदवन मौर्य, थाना प्रभारी विक्रम सिंह, बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे चौकी प्रभारी नितिन कुमार सहित अन्य मौजूद रहे। पिता की मौत से बड़े बेटे अनिल यादव, छोटा बेटा शिव प्रताप, बेटी रोजी, मधु व अंजू पत्नी सरोजनी देवी सहित अन्य स्वजन का रो-रो कर बुरा हाल था।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।