निर्भया केस लड़ने वाली सीमा समृद्धि का इटावा में जोरदार स्वागत, सदर सीट से ठोंक चुकी हैं दावेदारी
सुप्रीम कोर्ट की वरिष्ठ अधिवक्ता सीमा समृद्धि कुशवाहा को भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में विशेष आमंत्रित सदस्य बनने पर इटावा में सम्मानित किया गया।

सीमा कुशवाहा का स्वागत करते अधिवक्ता। स्वयं
HighLights
इटावा में अधिवक्ता सीमा समृद्धि कुशवाहा का सम्मान किया गया।
भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शामिल हुईं।
अधिवक्ताओं ने उनके संघर्ष और विधिक दक्षता को सराहा।
जागरण संवाददाता, इटावा। कचहरी परिसर स्थित सिविल कोर्ट के चैंबर नंबर एक में अधिवक्ता परिषद इटावा और काशी प्रांत के तत्वावधान में सुप्रीम कोर्ट की वरिष्ठ अधिवक्ता सीमा समृद्धि कुशवाहा का स्वागत और सम्मान किया गया। उन्हें भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में उत्तर प्रदेश से विशेष आमंत्रित सदस्य बनाए जाने पर अधिवक्ता समुदाय में हर्ष एवं उत्साह का माहौल देखने को मिला।
अधिवक्ताओं ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी। कहा कि सीमा समृद्धि कुशवाहा को राष्ट्रीय स्तर पर मिली यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी उनके संघर्ष, विधिक दक्षता एवं सामाजिक योगदान का सम्मान है। उनके अनुभव और विधिक ज्ञान से समाज एवं अधिवक्ता संगठन को लाभ मिलेगा।
समारोह में वरिष्ठ अधिवक्ताओं में डीजीसी क्राइम शिवकुमार शुक्ला, घनश्याम वाजपेयी, सीबीए अध्यक्ष संजय दुबे, अध्यक्ष अधिवक्ता परिषद के अध्यक्ष संजीव कुमार सिंह, जयंत, तुषार गुप्ता, लव राजपूत, कुश राजपूत, विवेक राजपूत, बलवीर राजपूत, निधि पाल, ज्योति राव दुबे, सुनीता वर्मा, मंजू शाक्य, अर्चना शाक्य, शशिबाला चतुर्वेदी, अम्बिका अवस्थी, नेहा, दिव्यांजलि, नीरज यादव एवं आकांक्षा प्रजापति आदि अधिवक्ता उपस्थित रहे। संचालन आदित्य मोहन शर्मा ने किया।