विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

चुनाव में BJP का अल्पसंख्यक दांव: इटावा में जैन-मुस्लिम-सिख और ईसाई समाज से समर्थन की अपील की

Published: Fri, 27 Nov 2026 03:31 PM (IST)

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सरदार रमिंदर सिंह रिंकू ने इटावा दौरे पर अल्पसंख्यक समाज को 2027 विधानसभा चुनाव में भाजपा के लिए एकजुट होने का आह्वान किया।  

कार्यालय पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष रमिंदर सिंह का स्वागत करते कार्यकर्ता। स्वयं

कार्यालय पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष रमिंदर सिंह का स्वागत करते कार्यकर्ता। स्वयं

HighLights

  1. रिंकू ने इटावा में अल्पसंख्यक समाज से एकजुटता का आह्वान किया।

  2. 2027 विधानसभा चुनाव में भाजपा की पूर्ण बहुमत सरकार बनाने पर जोर।

  3. अल्पसंख्यक मोर्चा कार्यकर्ताओं में जोश भरने का प्रयास किया।

जागरण संवाददाता, इटावा। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष सरदार रमिंदर सिंह रिंकू ने अपने पहले जनपद दौरे पर अल्पसंख्यक समाज के लोगों और कार्यकर्ताओं में जोश भरने का प्रयास किया।

भाजपा कार्यालय पर आयोजित स्वागत कार्यक्रम में उन्होंने जैन, मुस्लिम, सिख और ईसाई समाज के लोगों से एकजुट होकर पार्टी के पक्ष में सक्रियता बढ़ाने और वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने के लिए जुटने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सभी अल्पसंख्यक समाज के लोगों को और अधिक जोर-शोर से पार्टी के लिए काम करना होगा।

वर्ष 2027 के चुनाव में भाजपा के पक्ष में ऐतिहासिक नतीजे आएंगे, जो सभी को चौंका देंगे। उन्होंने कहा कि जनपद के अल्पसंख्यक समाज ने उन्हें जो स्नेह और सम्मान दिया है, वह हमेशा स्मरणीय रहेगा। क्षेत्रीय अध्यक्ष बनने के बाद यह उनका पहला जनपद दौरा था। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका जोरदार स्वागत किया।

कार्यक्रम में अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष जफर अली अंसारी, महामंत्री सरदार मोहन सिंह, राबिया, उपाध्यक्ष मोहम्मद इकरार, रिंकू चौधरी, दलजीत सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- यूपी चुनाव को लेकर ओवैसी का Exclusive Interview, अखिलेश से लेकर CM योगी तक पर की खुलकर बात

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।