Move to Jagran APP

मैनपुरी से भाजपा प्रत्‍याशी के नामांकन के बाद बसपा ने बदला अपना उम्‍मीदवार, द‍िलचस्‍प हो सकता है मुकाबला

मैनपुरी लोकसभा सीट से बसपा ने अपना प्रत्याशी बदल दिया। इटावा निवासी पूर्व विधायक शिव प्रसाद यादव को प्रत्याशी घोषित कर दिया गया। इससे पहले बसपा ने गुलशन शाक्य को अपना प्रत्याशी बनाया था। शिव प्रसाद यादव बसपा से 2007 में भरथना विधानसभा से विधायक रह चुके हैं। उसके बाद वे भाजपा में आ गए थे। 2023 में उन्होंने अपनी खुद की पार्टी सर्वजन सुखाय पार्टी का गठन किया था।

By gaurav dudeja Edited By: Vinay Saxena Published: Tue, 16 Apr 2024 03:39 PM (IST)Updated: Tue, 16 Apr 2024 03:39 PM (IST)
बसपा प्रमुख मायावती और मैनपुरी से प्रत्‍याशी शि‍व प्रसाद यादव।

जागरण संवाददाता, इटावा। मैनपुरी लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी जयवीर सिंह के नामांकन के बाद मंगलवार को बसपा ने अपना प्रत्याशी बदल दिया। इटावा निवासी पूर्व विधायक शिव प्रसाद यादव को प्रत्याशी घोषित कर दिया गया। इससे पहले बसपा ने गुलशन शाक्य को अपना प्रत्याशी बनाया था।

loksabha election banner

शिव प्रसाद यादव बसपा से वर्ष 2007 में भरथना विधानसभा से विधायक रह चुके हैं। उसके बाद वे भाजपा में आ गए थे। वर्ष 2023 में उन्होंने अपनी खुद की पार्टी सर्वजन सुखाय पार्टी का गठन किया था। तब से वे उसका लगातार विस्तार करने में लगे थे।

2023 में उन्होंने शहर के रामलीला मैदान में अपनी पार्टी सर्वजन सुखाय की बैनर तले एक बड़ी रैली की थी, जिसमें घोसी यादव समाज को एकजुट करने का प्रयास किया था। उन्होंने कानपुर आगरा क्षेत्र के आठ लोकसभा क्षेत्रों में भी अपनी पार्टी के प्रत्याशी खड़े करने का एलान किया था।

मैनपुरी में अब द‍िलचस्‍प तो सकता है मुकाबला 

शिव प्रसाद यादव घोसी यादव समाज से आते हैं। मैनपुरी लोकसभा में 25 से 30 प्रतिशत घोसी समाज के यादव मतदाता हैं। ऐसे में मुकाबला काफी दिलचस्प हो सकता है।

यह भी पढ़ें: बसपा ने जौनपुर से धनंजय स‍िंह की पत्नी को द‍िया ट‍िकट, पीएम मोदी के खि‍लाफ मैदान में उतारा ये प्रत्‍याशी; 11 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी

यह भी पढ़ें: डिंपल के खिलाफ चुनाव लड़ रहे योगी के मंत्री जयवीर सिंह के पास कितने करोड़ की है संपत्ति? शपथ पत्र में किया खुलासा


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.