विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

इटावा में भाई दूज पर टीका करने जा रही महिला की सड़क हादसे में मौत, पति और बाइक सवार घायल

Published: Fri, 13 Nov 2026 02:28 PM (GMT+05:30)

इटावा के ऊसराहार थाना क्षेत्र में भाई दूज पर टीका करने जा रही एक महिला की तेज रफ्तार बाइक की ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर।

प्रतीकात्मक तस्वीर।

HighLights

  1. भाई दूज पर टीका करने जा रही महिला की मौत।

  2. तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से हुआ दर्दनाक हादसा।

  3. पति और बाइक सवार युवक भी हादसे में घायल हुए।

जागरण संवाददाता, इटावा। ऊसराहार थाना क्षेत्र में झड़े के नगला पुलिया के पास बुधवार को तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से साइकिल सवार महिला की मौत हो गई, जबकि उसके पति समेत बाइक सवार युवक घायल हो गया। महिला भाई दूज पर अपने मौसेरे भाई को टीका करने जा रही थी। हादसे के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई।

भरथना थाना क्षेत्र के सरावां गांव निवासी 46 वर्षीय मिथलेश कुमारी पत्नी गिरेंद्र सिंह कश्यप बुधवार को पति के साथ साइकिल से ऊसराहार थाना क्षेत्र के मामन गांव जा रही थीं। उन्हें अपने मौसेरे भाई को भाई दूज का टीका करना था। झड़े के नगला पुलिया के पास पीछे से आए तेज रफ्तार बाइक सवार ने उनकी साइकिल में टक्कर मार दी।

टक्कर लगने से मिथलेश सड़क पर गिरकर काफी दूर तक घिसटती चली गईं। हादसे में पति गिरेंद्र सिंह और बाइक सवार युवक भी घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस तीनों को सरसई नावर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई, जहां डाक्टरों ने मिथलेश को मृत घोषित कर दिया। घायल पति और बाइक सवार का उपचार किया गया।


बेटे ने डॉक्टरों पर लगाया लापरवाही का आरोप
मृतक महिला के बेटे अजय ने सीएचसी के डाक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि अस्पताल पहुंचने पर डाक्टरों ने घायल मां और पिता को ठीक से देखा तक नहीं। समय पर उपचार नहीं मिलने से मां की जान चली गई। हालांकि, इस आरोप की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।

मिथिलेश की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। उनके परिवार में एक बेटा और तीन अविवाहित बेटियां हैं। पति मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण करते हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें- निर्भया केस की वकील सीमा समृद्धि ने इटावा सदर सीट से ठोकी दावेदारी, PM मोदी और CM योगी की जमकर की तारीफ

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।