विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

इटावा में यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए 71 केंद्र तय, 43018 परीक्षार्थी देंगे एग्जाम

Published: Tue, 17 Nov 2026 10:38 PM (IST)

यूपी बोर्ड ने इटावा जिले में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं के लिए अंतिम केंद्र सूची जारी कर दी है। इस ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. इटावा में यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए 71 केंद्र निर्धारित।

  2. कुल 43,018 परीक्षार्थी हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा देंगे।

  3. पिछले साल की तुलना में इस बार चार केंद्र बढ़े।

जागरण संवाददाता, इटावा। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटर की परीक्षाओं की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बोर्ड ने परीक्षा केंद्रों की अंतिम सूची जारी कर दी है। इस साल जिले के 71 विद्यालयों में परीक्षाएं होंगी। इनमें कुल 43,018 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा फरवरी में शुरू होगी।

बोर्ड ने पहले परीक्षा केंद्रों की आनलाइन सूची जारी कर आपत्तियां मांगी थीं। प्राप्त आपत्तियों पर विचार के बाद सूची में बदलाव किया गया। पहले 68 विद्यालयों को केंद्र बनाया गया था, लेकिन अंतिम सूची में यह संख्या बढ़कर 71 हो गई है। पहली सूची में शामिल छह विद्यालय अब केंद्र नहीं होंगे। इन विद्यालयों के प्रबंध तंत्र ने आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी न होने के कारण केंद्र बनने से इनकार कर दिया था। केंद्र बनाए जाने के लिए आवेदन करने वाले विद्यालयों में से जरूरत के अनुसार नौ को शामिल किया गया है।

हाईस्कूल परीक्षा में 22,226 और इंटर परीक्षा में 20,792 परीक्षार्थी शामिल होंगे। पिछले साल 67 विद्यालय परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। इस बार केंद्रों की संख्या में चार की बढ़ोतरी हुई है। जिले में राजकीय, सहायता प्राप्त और वित्तविहीन श्रेणी के कुल 284 विद्यालय हैं। इनमें से 71 को केंद्र बनाया गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि परीक्षा पूरी निष्पक्षता से कराने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

पिछली सूची से हटाए गए विद्यालय

जनता हायर सेकेंडरी स्कूल नगला सलहदी, असित मेमोरियल इंटर कालेज बीना, पीडी इंटर कालेज भरथना, राजकीय हायर सेकेंडरी स्कूल लुधियानी, राजकीय हायर सेकेंडरी स्कूल हरचंदपुर और राजकीय हायर सेकेंडरी स्कूल बीबामऊ।

सूची में शामिल किए गए विद्यालय

पंचशील इंटर कालेज सराय भूपत, सुघर सिंह मेमोरियल शिक्षा निकेतन इंटर कालेज सैफई, तेज सिंह इंटर कालेज सिरकोरा, ज्ञान मंदिर इंटर कालेज फ्रेंड्स कालोनी, आर एस एम आई सी हरिहरपुर, धनीराम शाक्य इंटर कालेज धौलपुर, रुकुम सिंह राम बेटी इंटर कालेज नौगवां, आरके इंटर कालेज साम्हो और दाऊजी इंटर कालेज नगला अति भरथना।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।